फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nagar Nigam: The work of beautification of parks will start after the elections.

Nagar Nigam:चुनाव बाद शुरू होगा पार्कों के सुंदरीकरण का काम

Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam: The work of beautification of parks will start after the elections.
लोकसभा चुनाव बाद शहर के 80 पार्कों के सुंदरीकरण का काम होगा। इसकी डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी को दी गई है। सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद इन पार्कों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों पर शुल्क भी लगाया जाएगा। इससे निगम की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार पार्कों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। पार्कों की चहारदीवारी बनाई जाएगी। पेंटिंग के अलावा यहां बेंच, लाइटिंग के अलावा फव्वारे लगाए जाएंगे। यहां हरियाली भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पौधरोपण का काम भी कराया जाएगा। यही नहीं पाथवे का भी निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा लोगों को बेहतर माहौल मिले इसे ध्यान में रखा गया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर यहां और भी विकास कार्य होंगे। उद्यान अधीक्षक केएस पांडेय ने बताया कि पार्कों की बेहतरी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी की मदद से पार्क का समग्र विकास होगा। कई पार्कों का लोग इस्तेमाल करते हैं। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाती है। आने वाले दिनों में कार्यक्रम करने वालों को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी और शुल्क जमा करना होगा। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


चुनाव बाद पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी को डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्कों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों से शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मोइनुददीन, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed