फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam election in only 90 ward of varanasi

वाराणसी के 90 वार्डों में ही होंगे नगर निकाय चुनाव

Tue, 02 May 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 02 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam election in only 90 ward of varanasi
करीब एक दर्जन वार्डों के दायरे में आंशिक फेरबदल - फोटो : demo
वाराणसी नगर निगम ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। परिसीमन के बाद आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद सोमवार को शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि कोई नया वार्ड नहीं बनाया जाएगा और पुराने 90 वार्डों में ही चुनाव होगा।
विज्ञापन


नगर निगम ने परिसीमन की सूची जारी करने के बाद आपत्तियां मांगी थीं। इस पर विभिन्न वार्डों के पार्षदों एवं राजनीतिक दलों की ओर से 120 आपत्तियां आई थीं।

नगर निगम के सूत्रों का कहना है कि करीब एक दर्जन ऐसे वार्ड हैं जिनमें आंशिक क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। परिसीमन में कोई अधिक बदलाव नहीं किया गया है। ज्यादातर वार्डों में पुराने परिसीमन के आधार पर ही निकाय चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


संयुक्त नगर आयुक्त रमेश सिंह ने बताया कि परिसीमन को लेकर आई सभी आपत्तियों का निस्तारण करके फाइनल रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद उसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नगर निगम में 90 वार्ड हैं। इन्हीं वार्डों में फिर चुनाव होगा। चुने गए 90 और नामित पार्षदों की संख्या दस है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed