फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nagar nigam

वरुणा पार नहीं हो पा रहा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Mon, 02 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
वाराणसी। गांधी जयंती दो अक्तूबर को वरुणा पार जोन में शुरू किए गए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का एक माह हो गया है। लेकिन अब तक पूरा एरिया कवर नहीं हो पा रहा है। खुद नगर निगम के अधिकारी भी मानते हैं की अभी सब घर कवर नहीं हो रहे हैं । दरअसल शासन से वाहनों की डिमांड की गई है। वाहनों के आने के बाद पूरी तरीके से कवरेज एरिया बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

वरुणा पार इलाके के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी वाले केवल मुख्य मार्ग पर घरों से कूड़ा ले रहे हैं। जबकि अंदर कॉलोनी और गलियों के घरों से कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। पार्षद अशोक मौर्य ने कहा कि कंपनी वाले केवल पहुंच वाले इलाकों तक जा रहे हैं। जबकि अंदर कई कालोनियां हैं। जहां से कूड़ा नहीं उठ रहा है। इसके लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि नगर निगम अपनी मनमानी कर रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सदन में पास ही नहीं है। 9 महीने से सदन हुआ ही नहीं। जब सदन की बैठक होगी तो इन सब मुद्दों को उठाया जाएगा। सपा पार्षद दल के नेता कमल पटेल ने कहा कि सफाई व्यवस्था नगर निगम की कभी सही नहीं रही है। बस केवल वीआईपी आते हैं तभी शहर के मुख्य मार्ग चमकाए जाते हैं। अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने कहा कि वाहनों के आ जाने के बाद डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। पहले से कवरेज एरिया बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed