फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nadesar check post in charge, Cantt police station reprimanded

एडीजी जोन की बैठक के बाद, एसएसपी वाराणसी हुए सख्त, नदेसर चौकी इंचार्ज की जांच, कैंट थानेदार को फटकार

Sat, 19 Sep 2020 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 19 Sep 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nadesar check post in charge, Cantt police station reprimanded
पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

एडीजी जोन बृज भूषण की बैठक के बाद एसएसपी अमित पाठक मातहतों की कमियों और शिकायतों को लेकर सख्त हुए हैं। शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने इंस्पेक्टर लंका और नदेसर चौकी इंचार्ज की जांच का आदेश दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर कैंट को तगड़ी फटकार लगाई। एसएसपी के इस सख्त रवैये से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।  

विज्ञापन


एसएसपी शनिवार को समाधान दिवस पर कैंट थाने पहुंचे। फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई के बाद एसएसपी ने कैंट थाने का निरीक्षण किया। एसएसपी के अनुसार, कैंट थाने में कागजात का रखरखाव सही नहीं था। मुकदमों की स्थिति अपडेट नहीं थी। भूमि विवादों के निराकरण के संबंध में कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई थी। थाने के जिन क्षेत्रों को लेकर एसएसपी ने सतर्कता बरतने को कहा था, उसे लेकर लापरवाही दिखी।
विज्ञापन


इसको लेकर एसएसपी ने इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाई और कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी ने कहा कि कैंट थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करें। इस दौरान चौकी प्रभारी नदेसर अशोक कुमार के कामकाज की समीक्षा के दौरान मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी सदर को प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले शुक्रवार की रात एसएसपी ने लक्सा थाने का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अभिलेखों को देखा तो उसमें इंस्पेक्टर लक्सा महातम यादव की ओर से कोई प्रविष्टि ही नहीं दर्ज की गई दिखी। इसके अलावा लक्सा इंस्पेक्टर की अन्य खामियां भी निरीक्षण के दौरान उजागर हुई। एसएसपी ने एसपी प्रोटोकॉल को कहा है कि लक्सा इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच कर तत्काल रिपोर्ट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed