फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naad meditation helps in purifying the inner soul of a person

Varanasi News: व्यक्ति के अंतर्मन को शुद्ध करने में सहायक होता है नाद ध्यान

Wed, 16 Jul 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Naad meditation helps in purifying the inner soul of a person
श्री बालाजी विद्यापीठ के निदेशक योगाचार्य डॉ. आनंद बालयोगी भावनानी ने कहा कि नाद योग की पारंपरिक पद्धतियां मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन बनाने में प्रभावी है। ध्वनि स्वर और नाद ध्यान व्यक्ति के अंतर्मन को शुद्ध करने में सहायक होते हैं। वह मंगलवार को भारतीय योग अकादमी की ओर से आईएमएस बीएचयू में आयोजित नाद योग चिकित्सा पारंपरिक एवं वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य विषयक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नाद योग जैसी प्राचीन विधाओं को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान से जोड़ते हुए जनमानस तक इसकी उपयोगिता को पहुंचाना आवश्यक है। भारतीय योग अकादमी के अध्यक्ष प्रो. आरजी सिंह, सह अध्यक्ष प्रो. जेएस त्रिपाठी, सचिव प्रो. केएन मुरली, कोषाध्यक्ष डॉ. आरके भाटिया, डॉ. अजय कुमार पांडेय एवं पद्मश्री राजेश्वर आचार्य ने विचार रखे। संचालन अनुजा कुमारी और हेमंत कुमार कोरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed