{"_id":"5bed5b3fbdec226eee1b82cf","slug":"mysterious-death-of-monkey-in-ballia-postmartem-of-deadbody","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बंदर की रहस्यमय मौत, जमीन से निकाल कर शव का हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बंदर की रहस्यमय मौत, जमीन से निकाल कर शव का हुआ पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में एक बंदर की रहस्यमय मौत हो गई। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी कि बंदर को गोलीमारी गई है। इस खबर से हड़कंप मच गया। बंदर की मौत की वजह जानने के लिए वन विभाग की टीम ने बंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के लोगों ने वन विभाग के डीएफओ श्रद्धा यादव व क्षेत्रीय उपवन अधिकारी व्यास सिंह को 13 नवंबर दिन सोमवार को फोन पर सूचना दी कि एक बंदर को गोली मारकर मार डाला गया। गांव से बाहर खेत में दफन कर दिया गया।
गांव के लोगों द्वारा मिली इस सूचना से वन विभाग के सभी अधिकारी हरकत में आ गए व इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने अचानक मंगलवार की दोपहर हुसैनपुर गांव में पहुंच गई। बाहर एक खेत से दफन हुई बंदर की लाश को बाहर निकाला गया, जिसके बाद बंदर के शव का मंगलवार को पशु चिकित्सालय सिकंदरपुर लाया, जहां पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
इस बाबत क्षेत्रीय उप वन अधिकारी व्यास सिंह ने बताया कि बंदर का पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव के लोगों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है।