फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The teenager who went to bathe in the Ganges drowned, as soon as the news was received search continues

Ghazipur: गंगा में नहाने गया किशोर डूबा, खबर मिलते ही रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे परिजन, तलाश जारी

Fri, 21 Jul 2023 10:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Jul 2023 10:38 AM IST
सार

शेरपुर कला गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (15) पुत्र गुड्डू गुप्ता सुबह आठ बजे मित्रों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब तक घाट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते वह गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन
The teenager who went to bathe in the Ganges drowned, as soon as the news was received search continues
गंगा डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव स्थित गंगा में नहा रहा किशोर शुक्रवार की सुबह आठ बजे डूब गया। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए और किशोर की तलाश में जुट गए, लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुट गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IMS BHU: कार्डियोलॉजी विभाग के किस मामले को लेकर एडीएम-विभागाध्यक्ष में हुई नोकझोंक, पढ़ें- ये खबर
विज्ञापन

शेरपुर कला गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (15) पुत्र गुड्डू गुप्ता सुबह आठ बजे मित्रों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब तक घाट पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते वह गहरे पानी में समा गया। शोर मचाने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। इधर जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और रोने बिलखने लगे। ग्रामीणों ने किशोर की तलाश शुरू करने के साथ पुलिस को सूचना दी। इधर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। हालांकि की सफलता नहीं मिल सकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed