फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mutilated body of milkman found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला दूधिए का क्षत-विक्षत शव

Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of milkman found on railway track
बड़ागांव। वाराणसी-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर अहरक गांव के पास शनिवार की सुबह दूधिया का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। ट्रैक के पास ही बाइक, हेलमेट और पहचान पत्र के जरिए पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

अहरक गांव के लोग सुबह रेलवे ट्रैक किनारे शव देखकर बड़ागांव पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से लगभग 20 मीटर की दूरी पर बाइक, हेलमेट और पहचान पत्र आदि पड़ा था। मृतक की शिनाख्त चोलापुर थाना क्षेत्र के बसांव निवासी भानु प्रसाद दीक्षित (30) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर भानु प्रताप के पिता इंद्रनाथ दीक्षित व परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार किसी से कोई रंजिश नहीं थी। भानु प्रताप दूध का कारोबार करता था। शुक्रवार दोपहर में घर से निकला था। रात तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद था। भानु प्रताप की शादी छह वर्ष पूर्व रीना दीक्षित से हुई थी, जिससे चार साल की बेटी शीतल और दो साल का बेटा लालू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed