{"_id":"6a3a7d504dce81d2e703a93d","slug":"mutawallis-of-four-mosques-have-given-their-consent-for-widening-of-dalmandi-in-varanasi-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने दी सहमति, छह की कराई गई है नापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने दी सहमति, छह की कराई गई है नापी
Tue, 23 Jun 2026 06:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:04 PM IST
सार
दालमंडी चौड़ीकरण के लिए छह में से चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति दी है। दो और मस्जिदें वक्फ में दर्ज हैं। इनके लिए भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के लिए 6 मस्जिदों में से 4 मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति दी है। पुलिस, प्रशासन की ओर से इनकी नापी कराई गई है। इनमें करीमुल्लाह बेग, संगमरमर, अली रजा और नेसारन की मस्जिद शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से जी प्लस थ्री के मानक के अनुरूप क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इनके अलावा लंगड़ा हाफिज, रंगीले शाह मस्जिद के लिए भी बातचीत की जा रही है। करीमुल्लाह बेग मस्जिद के मुतवल्ली मिर्जा सैफ बेग ने बताया कि नापी के बाद क्षतिपूर्ति का आकलन और सहमति पत्र बनने के बाद चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी के कहने पर चार मस्जिदों के मुतवल्लियों ने सहमति पत्र दिया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जी प्लस थ्री के मानक के अनुरूप क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस क्षतिपूर्ति से मस्जिद को ठीक कराया जाएगा, ताकि उसमें दोबारा से इबादत की जा सके। दो और मस्जिदें वक्फ में दर्ज हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण की जद में 6 मस्जिदें हैं। सभी पक्षों से बातचीत कर उन्हें शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
दालमंडी में 650 मीटर सड़क को 17.4 मीटर करेंगे चौड़ा
नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर की सड़क चौड़ी होगी। इसके तहत 17.4 मीटर चौड़ी मॉडल सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसके दोनों ओर 3.2 मीटर का फुटपाथ और हरियाली होगी। 215 करोड़ रुपये की धनराशि से इसका निर्माण होगा। 187 संपत्तियों/भवनों के लिए लगभग 191 करोड़ रुपये के मुआवजे का प्रावधान है, जो संपत्ति मालिकों को वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन