फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim womens threatened in varanasi in name of Modi

वाराणसी में इन मुस्लिम महिलाओं को पीएम से न मिलने की दी जा रही धमकियां

Mon, 18 Sep 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 18 Sep 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Muslim womens threatened in varanasi in name of Modi
हुकुलगंज में मुस्लिम महिलाओं ने लगाई महिला कचहरी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के हुकुलगंज स्थित विशाल भारत संस्थान के कार्यालय में रविवार को मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से महिला कचहरी लगाई गई। साथ ही केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


महिलाओं ने इस बात पर खुशी जताई कि 22 सितंबर को काशी आगमन पर वे पीएम से मुलाकात करेंगी।  महिला कचहरी में यह बात सामने आई कि तीन तलाक के खिलाफ लड़ने वाली मुस्लिम महिलाओं को अराजकतत्व घर जाकर सामाजिक बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, पीएम से महिलाएं न मिलें, इसकी भी धमकियां दी जा रही है। फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि धमकियों से मुस्लिम महिलाएं डरने वाली नहीं हैं। वो हर हाल में प्रधानमंत्री से मिलेंगी और अपनी समस्याएं साझा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर मुख्य वक्ता विशाल भारत संस्थान के संस्थापक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं निडर होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ें। सामाजिक संगठनों का भी दायित्व है कि वे महिलाओं का साथ दें।

उन्हें शिक्षित करें और उनका आत्मबल बढ़ाएं। पीएम के जन्मदिन पर गरीब महिलाओं को अनाज बैंक से अनाज वितरित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed