{"_id":"69c50723a260d37a770a15b0","slug":"muslim-woman-complaint-submitted-to-register-an-fir-against-swami-avimukteshwaranand-in-varanasi-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की फिर बढ़ीं मुश्किलें, काशी की मुस्लिम महिला ने एफआईआर दर्ज कराने को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की फिर बढ़ीं मुश्किलें, काशी की मुस्लिम महिला ने एफआईआर दर्ज कराने को दी तहरीर
Thu, 26 Mar 2026 03:48 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:48 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। उनके बयान का विरोध करते हुए नाजनीन अंसारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नाजनीन अंसारी व अन्य सदस्यों ने पुलिस को दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमान चालीसा फेम नाजनीन अंसारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान 'इन्द्रेश कुमार ने 10 लाख हिन्दू लड़कियों की शादी मुस्लिम घरों में कराई है' पर आपत्ति जताई है। इस आरोप को पूरी तरह झूठ बताते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दिया है।
विज्ञापन
नाजनीन अंसारी अपने अधिवक्ता डॉ. आत्म प्रकाश सिंह, डॉ. नजमा परवीन, युवा परिषद के यूपी प्रमुख विवेकानंद सिंह एवं जिला प्रमुख सत्यम राय के साथ लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचीं। इस दौरान थाने में उपस्थित एसआई प्रभाकर सिंह को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन
नाजनीन अंसारी ने कहा है कि अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी बोलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। स्वामी ने जब आरोप लगाया है तो सबूत भी देना चाहिए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान ‘10 लाख हिन्दू लड़कियों का विवाह मुस्लिम घरों में करा दिया गया’ से नाराज महिलाओं ने वाराणसी में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। दलित महिला परिषद ने लमही के मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया। इससे पहले दलित महिलाओं की नेता खुशी रमन के नेतृत्व में दलित महिला परिषद ने मुंशी प्रेमचंद स्मारक से प्रेमचन्द स्मृति द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां, भिंची हुई मुट्ठी, ड्रम की आवाज पर नारे लगाती दलित बेटियों ने स्वामी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया।