फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim side cast vote for gathbandhan sp bsp in varanasi

जानें मुस्लिमों ने काशी में किस पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा

Fri, 24 May 2019 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 May 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
Muslim side cast vote for gathbandhan sp bsp in varanasi
पीएम मोदी, मायावती और राहुत गांधी (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव में इस बार मुस्लिमों ने गठबंधन पर भरोसा जताया। मतदान के दिन तक यह बात कही जा रही थी कि मुस्लिमों ने कांग्रेस को वोट दिया है, लेकिन जब मतगणना हुई तो कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो सभी विधानसभाओं में मुस्लिमों का वोट गठबंधन के पाले में गया।

विज्ञापन


2014 के चुनाव में मुस्लिमों ने अरविंद केजरीवाल के पक्ष में मतदान किया था। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई दमदार प्रत्याशी नहीं होने से उन्होंने मतदान में भी कम दिलचस्पी दिखाई। मुस्लिम इलाकों में अधिकतर मत गठबंधन को मिले, जबकि कुछ वोट कांग्रेस के पाले में गए।
विज्ञापन


मुस्लिम मतों के साथ ही यादव और दलित के वोट मिलने के कारण ही सपा प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 1,95,159 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम नेताओं की मानें तो एक तो गर्मी और दूसरे रमजान का महीना था। इसके अलावा 2014 की तरह यदि यहां से अरविंद केजरीवाल जैसा प्रत्याशी होता तो शायद मुस्लिम और अधिक मतदान करते। इसी के चलते मतदान प्रतिशत 2014 के मुकाबले कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed