फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muslim cleric said that cow declaring as a national animal

मुस्लिम धर्मगुरु ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग 

Sun, 29 Apr 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Muslim cleric said that cow declaring as a national animal
जमीयत उलमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ में शुक्रवार की रात हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समाज के लोगों के बीच भाईचारे के लिए जमीयत उलमा की ओर से अदरी में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जमीयत उलमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए, ताकि इसका बेचना, खरीदना, काटना अपराध की श्रेणी में आए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर लोग जनता को लड़ा कर देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं। ऐसे लोग धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं। इससे सभी का नुकसान होता है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत का इतिहास 150 साल पुराना है। देश को आजाद कराने में भी इसकी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देश की आजादी में मुसलमानों की कुर्बानियों पर कहा कि मुस्लिमों को अपना इतिहास नहीं पता है। आजादी से पहले हिंदू-मुसलमान मिलकर रहते थे, उस समय धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं था।


उन्होंने दादरी में मारे गए एखलाक अहमद का जिक्र करते हुए सरकार से मांग की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा नहीं करेगी, क्योंकि सरकार ऐसा कर देगी तो उसकी सियासत की दुकान बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed