फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mushroom product did not get market, producers disappointed

मशरूम उत्पाद को नहीं मिला बाजार, उत्पादक निराश

Sun, 13 Feb 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mushroom product did not get market, producers disappointed
वाराणसी। एक तरफ किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं बाजार न मिल पाने के कारण कई मशरूम उत्पादक किसान इससे किनारा करने लगे हैं। उनका कहना है उत्पादन तो अच्छा कर ले रहे हैं, लेकिन उत्पाद की अच्छी कीमत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

हाल ही में काशी विद्यापीठ ब्लाक के टीकरी गांव में औद्यानिक विपणन सहकारी समिति कम एफपीओ के माध्यम से मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया था। इसमें तीन सौ से अधिक किसानों को मशरूम उत्पादन के साथ अन्य जानकारी दी गई। लेकिन प्रशिक्षण के बाद भी किसान मशरूम का उत्पादन नहीं कर रहा। हालांकि एफपीओ और दवा कंपनी से करार कर वैकल्पिक बाजार तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

केस-1
कचंनपुर गांव के पंकज कुमार विश्वकर्मा बीएचयू से सूक्ष्म टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा कर साल 2018 में ऑयस्टर मशरूम की खेती की थी। लेकिन उत्पाद का उचित बाजार न मिल पाने के कारण उत्पादन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस- 2
आराजीलाइन के सूर्यकांत कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर से प्रशिक्षण लेने के बाद ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन किया। इन्होंने इसके पाउडर, पापड़, अचार सहित कई उत्पाद बनाए, लेकिन बिक्री नहीं हो पाई और काम बंद करना पड़ा।

वर्जन
दवा कंपनियों में ऑयस्टर मशरूम के पाउडर की काफी मांग रहती है। कई दवा कंपनियों से करार की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा टीकरी में गांव में औद्यानिक विपणन सहकारी समिति कम एफपीओ के माध्यम से किसानों के उत्पादों को खरीद के लिए विकल्प तैयार किया जा रहा है। कई खाद्य कंपनियों और एफपीओ को इससे जोड़ने की तैयारी है, जहां किसानों के उत्पाद का सही दाम मिल सकेगा।
-संदीप कुमार गुप्त, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed