{"_id":"62b7f18ad1e411670b231cc2","slug":"murder-in-varanasi-truck-driver-killed-by-slitting-his-throat-police-recovered-dead-body-from-parked-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गला रेतकर चालक की हत्या, खड़े ट्रक से पुलिस ने बरामद किया शव, खलासी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गला रेतकर चालक की हत्या, खड़े ट्रक से पुलिस ने बरामद किया शव, खलासी हिरासत में
Sun, 26 Jun 2022 11:11 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:11 AM IST
सार
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दानगंज क्षेत्र में कपिसा मोड़ पर खड़े एक ट्रक में सवार चालक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी ट्रक से बरामद हुआ चालक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में दानगंज कपीसा मोड़ पर खड़े ट्रक के केबिन में चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह खून से लथपथ शव को चोलापुर पुलिस ने कब्जे में लिया। वारदात के बाद फरार खलासी को पुलिस ने शाम के बाद हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने ट्रक के अंदर से साक्ष्य के तौर पर कई सामानों को कब्जे में लिया। ट्रक मालिक की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस खलासी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चंदौली कोतवाली के चैनपुरवा निवासी सेवालाल यादव (50) चौक थाना अंतर्गत बड़ी पियरी निवासी मनोज यादव का ट्रक चालक था। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज स्थित कपीसा मोड़ पर शनिवार को चावल लोड कराने के बाद ट्रक खड़ा किया था। रात में ही ट्रक लेकर बिहार निकलना था।
विज्ञापन
शाम के समय चालक सेवालाल और खलासी कमल ने मोड़ के पास ही सब्जी खरीदी और साथ में खाना बनाकर खाया। सुबह जब लोग टहलने निकले तो ट्रक के केबिन से खून रिसता देख डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। केबिन के अंदर चालक का लहूलुहान हाल में शव पड़ा हुआ था। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने छानबीन करते हुए केबिन के अंदर से चाकू, रिंच सहित अन्य सामान को कब्जे में लिया। ट्रक पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक को सूचना दी। पुलिस के अनुसार सेवालाल की हत्या की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए।
चोलापुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के अनुसार वारदात के बाद फरार छत्तीसगढ़ निवासी खलासी कमल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद वह चालक का मोबाइल लेकर फरार था। सर्विलांस के जरिए उसे पकड़ा गया। पूछताछ में कुछ बातें सामने आई हैं। शाम के समय कपीसा मोड़ के पास ही सब्जी की दुकान से चालक और खलासी ने सब्जी लिया और साथ में ही केबिन में खाना पकाया। ट्रक मालिक की तहरीर के आधार पर हत्या मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही ही है।