फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   murder in varanasi on Diwali night Youth killed with knife attack two injured people beaten accused

दिवाली की रात खौफनाक वारदात: वाराणसी में चाकू से वार कर युवक की हत्या, दो घायल, आरोपी को लोगों ने घेरकर पीटा

Fri, 05 Nov 2021 01:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 01:55 PM IST
सार

वाराणसी के सरायनन्द खोजवा में दिवाली का रात दो लोगों में नोकझोंक के बाद चाकू से वार कर बृजेश शर्मा (33) की हत्या कर दी गई। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। हमलावर को लोगों ने दबोच लिया। 

विज्ञापन
murder in varanasi on Diwali night Youth killed with knife attack two injured people beaten  accused
वाराणसी में चाकूजाजी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में दिवाली की रात मामूली बात को लेकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बातचीत करने के दौरान विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की इस घटना में दो लोग घायल भी हुए। इधर, हमलवार को मुहल्ले के लोगों ने घेरकर पीटा और घायल अवस्था में पुलिस को सौंपा। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंद खोजवा की है।  
विज्ञापन


गुरुवार देर रात सरायनंद खोजवा निवासी बृजेश शर्मा (33) और बॉबी नामक युवक गली में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। नोकझोंक के बाद बॉबी ने चाकू से बृजेश पर ताबतोड़ वार किया। बीच-बचाव में पहुंचे कमलेश और प्रीतम पर भी चाकू से हमला कर दिया। मौके पर जुटे लोगों ने चाकूबाजी के आरोपी बॉबी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आननफान परिजनों ने तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया,  जहां चिकित्सकों ने बृजेश को मृत घोषित कर दिया। कमलेश और प्रीतम का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। त्योहार के दिन युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, 4 दोस्तों पर लूट और हत्या का मुकदमा

पहले कहासुनी, फिर मारपीट

इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि दोनों बगल में रहते है। पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान बॉबी अपने भाई के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामले में आरोपी बॉबी और उसेके भाई शनि और पिता ताड़क के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पढ़ेंः लापता किशोर की गला दबाकर हत्या, घर से एक किमी दूर खेत में मिला शव, दो युवकों को पुलिस ने उठाया

पट्टीदारों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर के प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी में पट्टीदारों के विवाद में हुई मारपीट में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दिवाली के दौरान पेड़ से गिर रहे पत्ते आदि को लेकर साफ-सफाई के मामूली विवाद ने तूल पकड़ा था। इंस्पेक्टर लालपुर-पांडेयपुर सुधीर कुमार सिंह ने मुख्य आशीष विश्वकर्मा सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed