फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder accused dies during treatment in BHU

बीएचयू में उपचार के दौरान हत्या के आरोपी की मौत

Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murder accused dies during treatment in BHU
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर बीएचयू में भर्ती कराए गए हत्यारोपी की रविवार सुबह मौत हो गई। मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। उस पर कछवां थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में शौच करने गए वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का आरोप था। परिजनों ने शव का चुनार घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चुन्नीलाल यादव और मूलचंद यादव पट्टीदार हैं। उनमें जमीन विवाद के साथ कुछ दिन पूर्व खेत में पशु चराने को लेकर झगड़ा हो गया था। मूलचंद गांव के ही अमरेश मिश्रा के खेत लेकर खेती करता है। उस खेत में शुक्रवार सुबह चुन्नीलाल (65) शौच करने गए थे। सूचना पर मूलचंद अपने दो पुत्रों के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से चुन्नीलाल पर हमला कर दिया। जिससे चुन्नीलाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूलचंद यादव और उसके दो पुत्र सुरेंद्र यादव व रवींद्र यादव पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। शुक्रवार शाम को पूछताछ के दौरान मूलचंद की तबीयत बिगड़ गई। ब्रेन हैमरेज की शिकायत होने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने हिरासत में मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed