फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder accused arrested in Bhadohi case of skeletons of three dead bodies found in Panipat police

महिला और दो बच्चों का हत्यारोपी भदोही में गिरफ्तार, पानीपत में तीन शवों के कंकाल मिलने का मामला

Wed, 24 Mar 2021 11:03 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested in Bhadohi case of skeletons of three dead bodies found in Panipat police
सांकेतिक तस्वीर

पानीपत क्राइम ब्रांच की पुलिस ने मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद स्थित कांशीराम शहरी आवास से हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर पानीपत में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर सभी के शवों को मकान में दफनाने का आरोप है। वह दो साल से भदोही के आवासीय कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था।

विज्ञापन


अहसान मुजफ्फरनगर के तितवी थाना क्षेत्र के जागाहेड़ी गांव का मूल निवासी है। वह काम के सिलसिले में काफी समय तक पानीपत के शिवनगर में रह चुका था। वहां से भदोही आ गया था और आवासीय कालोनी में किराये पर रह रहा था। उस पर पानीपत में एक महिला और दो बच्चों की हत्या कर दफनाने का आरोप है। बीते दिनों शिवनगर में घर निर्माण के दौरान खोदाई होने पर तीन शवों के कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस का कहना है कि वह मकान अहसान का था।

विज्ञापन

शवों को दफनाने के बाद वह मकान बेच कर भदोही भाग आया। सर्विलांस से पानीपत पुलिस को अहसान की लोकेशन भदोही में मिली तो उसे ढूंढते हुई टीम भदोही आ गई। कांशीराम शहरी आवास पर छापा मारकर पुलिस ने अहसान को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस उसे साथ पानीपत लेकर चली गई। इस संबंध में भदोही के पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि हत्या का मामला था। पानीपत की क्राइम ब्रांच भदोही आई थी और आरोपी को साथ लेकर गई। वह महीनों से किराये के आवास में मामदेवपुर में रह रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed