फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Munshi Premchand's those moments a 'hero' wait

मुंशी प्रेमचंद के लमही को ‘नायक’ का इंतजार

Thu, 28 Jul 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
मुंशी प्रेमचंद के उपन्यासों जैसी ही उनके गांव की कहानी। यहां तक पहुंचने का रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। बरसात के दिनों में ये राह और मुश्किल हो जाती है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांडेयपुर चौराहे से करीब पांच किलोमीटर का यह रास्ता पूरा होने पर जैसे ही गोदान के होरी-धनिया, पूस की रात के हलकू जैसे किरदारों के जनक मुंशी प्रेमचंद के गांव लमही का प्रवेश द्वार आता है, उनकी छाप महसूस होने लगती है।
विज्ञापन


गांव सुंदर और बिजली-सड़क जैसी सुविधाओं वाला है लेकिन लमही का अपना दर्द भी है। सियासत रूपी साहूकार ने लमही बने किसान को जकड़ रखा है। यानी लमही को अपने ‘नायक’ का इंतजार अब भी है। हालांकि उपन्यास सम्राट मुंशीजी की 31 जुलाई को मनाई जाने वाले जयंती समारोह के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। नुक्कड़ नाटक, गीत, कठपुतलियां सजाई जा रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रामलीला मैदान को इंटरलॉक किया जा रहा है।
विज्ञापन


 मुंशी प्रेमचंद के पैतृक आवास के ठीक सामने मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास, कहानियों और किरदारों पर शोध करने के लिए मुंशी प्रेमचंद मेमोरियल रिसर्च सेंटर की बिल्डिंग बने डेढ़ साल हो चुका है पर केंद्र-राज्य सरकार के बीच उद्घाटन कौन करे को लेकर दांव-पेच चल रहा है। यही नहीं, 11 साल पहले मुंशी प्रेमचंद की 125वीं जयंती पर उनके पैतृक आवास को संग्रहालय बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन संग्रहालय तो दूर, जहां मुंशीजी ने यहां कफन, निर्मला और ईदगाह जैसी रचनाएं लिखीं, उसकी दीवारों पर दीमक लग गई है। मरम्मत की मद में करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद दीवारों की सीलन खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्य प्रेमियों को उस दिन का इंतजार है, जब उनके पैतृक आवास की दीवारों पर शीशे में मढ़े मुंशीजी की अनमोल थातियां सहेजी जाएंगी। फिलहाल, इस वक्त ये सब बीएचयू के भारत कला भवन की शान हैं। यही नहीं, अगल-बगल के गांवों से मुंशीजी का ये गांव भले ही देखने सुनने में समृद्ध हो लेकिन गांव के ई-विलेज बनने का सपना अधूरा है। 2014 में गांव को ई-विलेज बनाने के लिए चुना गया था। कंप्यूटर भी आ गए लेकिन दो साल बाद भी इसे इंटरनेट नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed