फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal team which went to remove encroachment from their land had dispute with people of Imambara

Varanasi: अपनी जमीन से कब्जा हटवाने गई नगर निगम टीम का इमामबाड़े के लोगों से विवाद, कागजात दिखाने को दिया मौका

Tue, 19 Aug 2025 05:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 19 Aug 2025 05:46 AM IST
सार

Varanasi News: दुर्गाकुंड स्थित इमामबाड़ा की जमीन पर उस वक्त होहल्ला मच गया जब नगर निगम की टीम पहुंची। टीम ने यहां के लोगों से जमीन के कागजात मांगे। इस मामले में साक्ष्य आदि प्राप्त कर उसकी जांच करते हुए रिपोर्ट देने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Municipal team which went to remove encroachment from their land had dispute with people of Imambara
इमामबाड़ा के लोगों से बातचीत करती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी जमीन से कब्जा हटवाने गई नगर निगम की टीम का दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पीछे इमामबाड़े के लोगों से विवाद हुआ। सोमवार को नगर निगम ने इमामबाड़े से जुड़े लोगों को जमीन का कागजात दिखाने के लिए मौका दिया और वापस लौट आई।

विज्ञापन


इमामबाड़े के मुतवल्ली नवाब प्यारे हसन और नायब मुतवल्ली साजिद हुसैन ने बताया कि कई सौ साल पुराना इमामबाड़ा है। इसे नवाब बाराती बेगम उर्फ विलायती बेगम इमामबाड़ा कहा जाता है। तकरीबन साढ़े चार बिस्वा जमीन है। कुछ दिन पूर्व कुछ लोग आए और तार काटकर चले गए। 
विज्ञापन


आज नगर निगम के लोग आए और तार काटकर हटवाने लगे तो हम लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की जानकारी दी गई। एहतियातन इमामबाड़े के आसपास पुलिस को लगाया गया है। निगम की टीम के जाने के बाद हम लोगों से कहा कि जोन कार्यालय पर कागज लेकर आइए। हम लोग गए तो कोई नहीं मिला। हम लोग वापस आ गए। इमामबाड़े की चहारदीवारी पर जो तार काटी गई थी, उसे पुन: तार से घेरा गया ताकि कोई अवांछनीय तत्व अंदर न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्ज़ा पाए जाने पर की गई कार्रवाई
नगर निगम वाराणसी को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गाकुंड क्षेत्र की आराजी संख्या 2342 है। मौके पर लगभग 240 वर्गमीटर जो कि नगर निगम की भूमि है। नगर निगम के अभिलेखों में दर्ज है। उस पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्ज़ा किया गया है। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने मौके पर जांच की। 

जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि पर कुछ लोगों की ओर से कब्ज़ा कर इमामबाड़ा का निर्माण किया गया है। नगर निगम की ओर से जब मौके पर उक्त भूमि की बैरेकेटिंग का कार्य शुरू किया गया तो कुछ लोगों की ओर से विवाद उत्पन्न किया गया। अपनी भूमि होने का दावा किया गया।

एडीएम सिटी ने मांगी जांच रिपोर्ट
एडीएम सिटी आलोक वर्मा को अवगत कराया गया कि नगर निगम की ओर से मेरी भूमि के सम्बन्ध में कोई विवाद न किया जाय। एडीएम सिटी ने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि उक्त पक्ष से स्वामित्व के सम्बन्ध में साक्ष्य आदि प्राप्त कर उसकी जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अभिलेखों में दर्ज है नगर निगम की संपत्ति
नगर निगम के अधिकारियों की ओर से साक्ष्य के रूप में सम्बन्धित व्यक्ति से अभिलेख लेकर नगर निगम कार्यालय में आने के लिये दूसरे पक्ष को अवगत कराया गया। परन्तु देर शाम तक इस सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति अभिलेख के साथ नगर निगम में उपस्थित नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में नगर निगम प्रशासन का कहना है कि संज्ञान में आने पर उक्त भूमि की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि वह भूमि आराजी संख्या-2342 नगर निगम की सम्पत्ति है तथा अभिलेखों में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed