फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal drains will be cleaned in May

नगर निगम के नालों की मई में होगी सफाई

Thu, 15 Apr 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Municipal drains will be cleaned in May
नगरीय क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए कवायद तेज हो गई है। निविदा आमंत्रित करके कराई जाने वाली सफाई को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने खुद इस बार अपने कर्मियों के दम पर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए वार्डवार बड़े नालों व नालियों का व्योरा मांगा गया है। हालांकि इस बार कोरोना संक्त्रस्मण को देखते हुए नगर निगम के समक्ष नालों की सफाई बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एनपी सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्र की छोटी-छोटी नालियों की सफाई शुरू करा दी गई है। कुल छोटे-छोटे 125 नालियां हैं जबकि बड़े नाले 70 हैं। बड़े नालों की सफाई के लिए संसाधनों की सूची तैयार की गई है। प्रयास है कि इस बार बरसात से पहले ही 70 बड़े नालों का सिल्ट निकालकर साफ कर दिया जाए ताकि बरसात होने की स्थिति में नाले में प्रवाह तेज रहे।
विज्ञापन

सफाई पर नगर निगम का जोर
वाराणसी। कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम का सफाई पर जोर बढ़ा है। इसके लिए सफाईकर्मियों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराने के साथ ही कूड़ा घरों से तत्काल कूड़ा उठवाया जा रहा है। इसके लिए 31 कूड़ाघरों पर जीरो वेस्ट की शुरुआत की गई है। यानी हर हाल में कूड़ाघर से रातों-रात कूड़ा उठाकर करसड़ा कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जा रहा है। इन दिनों कूड़े का बैकलॉग नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षा जल संचयन के लिए ‘जल शपथ’
वाराणसी। वर्षा जल संचयन के लिए शासन स्तर से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘कैच द रेन’ के लिए वीडीए कर्मियों ने बुधवार को शपथ ली। छूट्टी का दिन होने के कारण सभी प्रमुख अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से एक दूसरे से जुड़े और वर्षा जल संचयन के लिए शपथ लिए।

वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत रेन वाटर हार्वेस्टिंग के प्राविधानों को प्रभावी करना है।
जलकल के 50 हैंडपंप कराये दुरुस्त
वाराणसी। जलकल विभाग ने भी गर्मी को देखते हुए हैंडपंपों को दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया है। इसके तहत अब तक 50 हैंडपंप दुरुस्त कराये गए हैं। वहीं 30 पर काम अभी जारी है। जलकल सचिव सिद्धार्थ कुमार के मुताबिक शहर के पांचों जोन में करीब 23 सौ हैंडपंप हैं। अधिकतर हैंडपंप दुरुस्त हैं। जहां खराब होने की जानकारी हो रही है उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed