फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation will install PCTS in all the garbage houses of the city the system will be installed in

अब कूड़ा घरों से न दुर्गंध आएगी न गंदगी दिखेगी: नगर निगम सभी कूड़ा घरों में लगाएगा पीसीटीएस, ऐसे करेगा काम

Fri, 09 Sep 2022 07:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 09 Sep 2022 07:47 AM IST
सार

कासी वासियों को अब कूड़े की गंदगी और बदबू से निजात मिल जाएगा। इसके लिए नगर निगम शहर के सभी कूड़ाघरों में पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर सिस्टम (पीसीटीएस) लगाने जा रहा है। जो कूड़े को क्रश करके उसमें से निकलने वाले पानी को अलग कर देता है।

विज्ञापन
Municipal Corporation will install PCTS in all the garbage houses of the city the system will be installed in
वाराणसी में कूड़ा प्रबंधन - फोटो : file

विस्तार

शहर के कूड़ाघरों से अब कुछ दिनों बाद न तो दुर्गंध आएगी और न ही गंदगी दिखेगी। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर के सभी कूड़ाघरों में पोर्टेबल कॉम्पेक्टर ट्रांसफर सिस्टम (पीसीटीएस) लगाने जा रहा है। इसके बाद शहरी सीमा क्षेत्र में कूड़ा-कचरा देखने को नहीं मिलेगा। पीसीटीएस लगाने का काम नगर निगम दो चरणों में कराएगा। इसमें पहले चरण में 15 करोड़ की लागत से दस कूड़ा घरों में यह सिस्टम लगेगा।
विज्ञापन

 

Municipal Corporation will install PCTS in all the garbage houses of the city the system will be installed in
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती चरण में प्रत्येक कूड़ा घर में क्षमता के अनुसार दो या तीन पीसीटीएस लगेंगे। यह सिस्टम एक बार में 16 क्यूबिक टन कूड़ा जमा करता है। जो कूड़े को क्रश करके उसमें से निकलने वाले पानी को अलग कर देता है। कूड़ा स्टोर होने के बाद इसे रमना और करसड़ा में बने प्लांटों में रीसाइक्लिंग के लिए भेज दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार ने बताया कि इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में यह सिस्टम दीन दयाल अस्पताल के पास बने कूड़ा घर में लगाया गया है। जहां गंदगी और कूड़े से आने वाली दुर्गंध न के बराबर है। 

यहां लगेंगे पीसीटीएस
शहर के बेनिया बाग, शिवपुर, आदमपुर, हरतीरथ, खोजवां, औरंगाबाद, विद्यापीठ, तहसील सदर, हड़हा सराय, रेवड़ी तालाब स्थित कूड़ा घरों में पीसीटीएस लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed