{"_id":"64ac097af3476df61b0f0806","slug":"municipal-corporation-started-investigation-of-illegal-vendors-varanasi-news-c-20-vns1013-287374-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नगर निगम ने अवैध वेंडरों की शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नगर निगम ने अवैध वेंडरों की शुरू की जांच
विज्ञापन
टमाटर प्रकरण : नगर आयुक्त ने पांचों जोनल अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कड़ी सुरक्षा में टमाटर बेचने के मामले के बाद नगर निगम ने शहर के सभी वेंडरों की जांच शुरू कर दी है। अवैध वेंडरों को सड़क और पटरी से हटाया जाएगा। उन्हें लाइसेंस लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने पांचों जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है कि अपने अपने क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाएं। सड़क और पटरी पर कारोबार करने वालों को हटवाएं ताकि यातायात में बाधा न आए। जहां सड़कें चौड़ी हों उन्हें वेंडिंग जोन के लिए तय करें। फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव अभिषेक निगम ने बताया कि मौजूदा समय 50 हजार से अधिक वेंडर शहर में कारोबार कर रहे हैं। इनके लिए अभी 63 वेंडिंग जोन हैं। जो पर्याप्त नहीं हैं। इसके अलावा वीआईपी आगमन के दौरान इन्हें सड़क से हटा दिया जाता है।