फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal corporation's income also decreased due to Corona

कोरोना की वजह से नगर निगम की भी आय हुई कम

Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's income also decreased due to Corona
वाराणसी। कोरोना की मार आम आदमी के साथ ही नगर निगम की आय पर भी पड़ी है। पिछले वर्ष की तुलना में अब तक गृहकर के मद में एक करोड़ से कम की वसूली हुई है। जबकि निगम को पिछले साल मई तक 2.99 करोड़ की आमदनी हुई थी। वहीं, 54 करोड़ रुपये की वार्षिक आय हुई थी। यही हाल जलकल का भी है। अब तक जलकल विभाग को 10 लाख रुपये जलमूल्य के मिले हैं। जो कि पिछले साल की तुलना में कम है। पिछले साल मई तक करीब 30 लाख की आमदनी हुई थी।
विज्ञापन

निगम को उम्मीद है कि स्थिति बेहतर रही तो इस बार 54 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएंगे। निगम गृहकर जमा करवाने के लिए भवन स्वामियों को छूट भी दे रहा है। बावजूद गृहकर जमा नहीं हो रहा है। अब तक 150 भवन स्वामियों ने गृहकर जमा कर 10 प्रतिशत छूट प्राप्त किया। ये धनराशि भवन स्वामियों ने जोन पर आकर और ऑनलाइन निगम के वेबसाइट www.nnvns.org.in के माध्यम से जमा किया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार, निगम की वेबसाइट से 25 लाख रुपए गृहकर जमा हुआ है। जबकि करीब 75 लाख रुपये लोगों ने जोन पर जाकर जमा करवाएं हैं। पिछले साल की तुलना में कम आय का कारण कोरोना है। पिछले साल 1 अप्रैल से वसूली शुरू हो गई थी। इस बार अप्रैल से कोरोना की लहर शुरू हुई है। भवन स्वामियों से अपील की गई है कि वह 30 जून तक ऑनलाइन गृहकर जमा करवा कर 10 प्रतिशत छूट पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed