फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal commissioner inspected the reality of drain cleaning and issued an ultimatum

Varanasi News: वाराणसी में नाला सफाई की हकीकत परखी, 24 घंटे में सिल्ट हटाने के निर्देश; सड़क पर उतरे अफसर

Sat, 09 May 2026 02:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 09 May 2026 02:48 AM IST
सार

Varanasi News: हिमांशु नागपाल ने जलभराव रोकने के लिए नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर 24 घंटे में सिल्ट हटाने के निर्देश दिए। वहीं आकाशवाणी तिराहा और सीर गोवर्धनपुर में सड़क पर पड़ी सिल्ट और अधूरे सीवर कार्य से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Municipal commissioner inspected the reality of drain cleaning and issued an ultimatum
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बारिश में शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सफाई अभियान की जमीनी हकीकत परखने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने पांडेयपुर पुलिस चौकी से लेकर पंचक्रोशी सारंग तालाब तक चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


इस दौरान कार्य में सुस्ती और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने नाले से निकाली गई सिल्ट (कूड़ा-कचरा) हर हाल में 24 घंटे के भीतर वहां से हटवाने के सख्त निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर सिल्ट छोड़ने वाले और कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से खुले नालों को तत्काल ढकने और शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून से पहले सभी मुख्य नालों की शत-प्रतिशत सफाई सुनिश्चित करना प्राथमिकता है ताकि नागरिकों को जलभराव का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ क्षेत्रीय पार्षद राजकुमार चौधरी और अधिशासी अभियंता (सिविल) भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी सिल्ट से राहगीरों को परेशानी
वाराणसी। नाला सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट को सड़क पर ही छोड़ देने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आकाशवाणी तिराहे से रथयात्रा जाने वाले मार्ग पर सड़क के दाहिनी ओर सिल्ट का ढेर लगा हुआ है। इसके चलते आधी सड़क सिल्ट से पटी हुई है, जबकि बाकी हिस्से से वाहन गुजर रहे हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिल्ट के कारण धूल उड़ रही है, ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। 

सीवर लाइन डालने के नाम पर खोद दी गई सड़क
सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में सीवर लाइन डालने के नाम पर जगह जगह गड्ढे खोदे गए हैं। कई स्थानों पर प्लास्टिक की पाइप सड़क और गलियों के ऊपर ही छोड़ दी गई है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अमन यादव ने आरोप लगाया कहा कि गांव की कई गलियां खोदी पड़ी हैं। बरसात से पहले हालात और खराब होने की आशंका है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि संबंधित विभाग तत्काल अधूरे पड़े सीवर कार्य को पूरा कराए और खोदे गए गड्ढों को भरवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed