फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Commissioner asked CFO for proposal to give land

Varanasi News: नगर आयुक्त ने सीएफओ से मांगा जमीन देने का प्रस्ताव

Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner asked CFO for proposal to give land
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को सेनपुरा कूड़ा डंपिंग प्वाइंट, पीली कोठी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, मछोदरी के सलेमपुरा मलिन बस्ती का निरीक्षण किया। सेनपुरा कूड़ा डंपिंग प्वाइंट में पाया कि फायर विभाग की दीवार से सटे कूड़ा घर से दिक्कत आ रही है। नगर आयुक्त ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी से जमीन देने का प्रस्ताव मांगा। ताकि चहारदीवारी के अंदर कूड़ाघर को कर दिया जाए। यहां पर पोर्टेबल कंपैक्टर मशीन लगाने की तैयारी है। सलेमपुरा मलिन बस्ती में डूडा की ओर से कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निवासियों ने कार्यों को संतोषजनक बताया। निवासियों ने बताया कि हर घर में जलापूर्ति कनेक्शन होने के बावजूद समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमित और सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मलिन बस्ती के निवासियों से अनुरोध किया कि उनके बच्चों का प्रवेश मछोदरी के स्मार्ट स्कूल में कराया जाए। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो समाधान कर बच्चों का दाखिला सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed