{"_id":"648c72d9561de0751106249e","slug":"mumukshu-bhawan-doors-of-kashi-vishwanath-dham-are-open-for-those-who-seek-salvation-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मोक्ष की चाहत रखने वालों के लिए खुले काशी विश्वनाथ धाम के दरवाजे, अब तक चार वृद्धों ने त्यागा देह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मोक्ष की चाहत रखने वालों के लिए खुले काशी विश्वनाथ धाम के दरवाजे, अब तक चार वृद्धों ने त्यागा देह
Fri, 16 Jun 2023 08:25 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:25 PM IST
सार
काशी विश्वनाथ धाम का मुमुक्षु भवन जहां मोक्ष की कामना से आते हैं वृद्धजन। बीते साल अगस्तम में उद्घाटन के बाद से अबतक 41 वृद्धजन इस भवन में काशीवास कर चुके हैं। इनमें से तीन वृद्धों की मोक्ष प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
मुमुक्षु भवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऐसी मान्यता है कि काशी में मृत्यु से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यता है की महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिता की अग्नि कभी बुझती नहीं है। इन्हीं मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए मणिकर्णिका घाट के निकट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मुमुक्षु भवन (बैद्यनाथ भवन) का भी निर्माण कराया गया है। यहां बीमार, आसक्त बुजुर्गों की सेवा नि:शुल्क की जाती है।
विज्ञापन
तीन मंजिला इस भवन में 40 बेड हैं। काशी में मुमुक्षु भवन का काफी पौराणिक महत्व है। जीवन का अंतिम समय काशी पुराधिपति भगवान शिव के धाम में उनके चरणों में व्यतीत करने को मिले तो लोग अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। मुमुक्षु भवन को संचालित करने वाली संस्था के मैनेजर कौमुदीकांत आमेटा ने बताया कि अभी तक 45 वृद्ध लोग यहां प्रवास कर चुके हैं।
विज्ञापन
जिसमें से चार बुजुर्गों को मुक्ति मिली है। एक बार में करीब एक महीने तक रहने की व्यवस्था दी जाती है। काशीवास करने आए वृद्धजन यहां नियमित कीर्तन-भजन और बाबा के दर्शन करते हैं। दो मंजिला ये इमारत 1161 वर्ग मीटर में बना है।
विज्ञापन
Trending Videos
मुमुक्षु भवन में रहने वाले वृद्धजन
- फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ धाम में गंगा के छोर पर बने पहली मंजिल पर महिला एवं दूसरी मंजिल पर पुरुष अलग वार्ड है। जबकि पहली मंजिल पर पति-पत्नी के साथ रहने की भी व्यवस्था है। बता दें कि बनारस का यह तीसरा मुमुक्षु भवन है जहां लोग मोक्ष की कामना से रह रहे हैं।
