{"_id":"5c7f99b1bdec2214435fa73d","slug":"multistory-building-pipe-fall-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के दीवानी कचहरी में हुआ हादसा, निर्माणाधीन इमारत की पाइपें गिरने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के दीवानी कचहरी में हुआ हादसा, निर्माणाधीन इमारत की पाइपें गिरने से तीन घायल
Wed, 06 Mar 2019 03:28 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में लगी लोहे की पाइपें गिरीं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दीवानी कचहरी परिसर में एक हादसा हो गया। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में लगी लोहे की पाइप बुधवार की दोपहर अचानक भरभरा कर गिर पड़ीं। जिसमें की तीन लोगों घायल हो गए।
विज्ञापन
वाराणसी के दीवानी न्यायालय परिसर में 40 करोड़ की लागत से बन रहे आठ मंजिला इमारत का निर्माण हो रहा है। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे अचानक उसके निर्माण में लगी सहारा देने वाली पाइपें अधिवक्ताओं की चौकी के ऊपर गिर पड़ीं। इस हादसे में 100 वर्ष पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग का पश्चिमी दक्षिणी कोने के गुंबद और बिल्डिंग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कचहरी परिसर में अफरातफरी का मच गई और मौके पर अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों की भारी भीड़ जुट गई। पाइप गिरने से टिन शेड के नीचे बैठे दिव्यांग अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश पांडेय(60) और एक मुवक्किल अमित(30) समेत तीन लोगों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में घायल अधिवक्ता को लेकर साथी अधिवक्ता दीनदयाल अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जहां ज्ञानप्रकाश की हालत गंभीर देख कर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में अधिवक्ता जिला जज के पोर्टिको में इक्ट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। 'ठेकेदार चोर है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो' की नारेबाजी करने लगे।
घटना की खबर लगते ही एसएसपी और डीएम भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें अधिवक्ताओं के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। घटनास्थल के पास से अधिवक्ताओं को हटाकर रस्सी से बैरिकेडिंग कर आने जाने वालो को रोक दिया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए।
नीम का पेड़ ना होता तो जा सकती थी सैकड़ों की जान
सभी लोग सिर्फ यही कह रहे थे कि हेरिटेज बिल्डिंग और नीम का पेड़ नहीं होता तो सैकड़ों लोग इस हादसे के जद में आ जाते। तब बहुत भयावह स्थिति होती। बिल्डिंग लगभग 80 फीसदी बनकर तैयार हो गई है और इस समय फिनिशिंग का काम चल रहा था।
इसके पहले भी कार्य के दौरान दो बार हादसा हो चुका है जिसमें अधिवक्ता घायल हो गए थे तब विरोध प्रदर्शन के बाद जाली लगाकर काम हो रहा था। इस हादसे के लिए अधिवक्ता निर्माण करा रही संस्था राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदार मान रहे है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
इसके पहले भी कार्य के दौरान दो बार हादसा हो चुका है जिसमें अधिवक्ता घायल हो गए थे तब विरोध प्रदर्शन के बाद जाली लगाकर काम हो रहा था। इस हादसे के लिए अधिवक्ता निर्माण करा रही संस्था राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदार मान रहे है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।