Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Multilevel parking and shopping complex to be built at a cost of Rs 74.52 crore

Varanasi News: 74.52 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Mon, 02 Feb 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Multilevel parking and shopping complex to be built at a cost of Rs 74.52 crore
वाराणसी। सिगरा में पार्किंग की किल्लत दूर होगी। यहां एक ही छत के नीचे होटल और बाजार की सुविधा मिलेगी। पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक कामर्शियल हब बनेगा। नगर निगम ने इन दो बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए बाजार (म्युनिसिपल बॉन्ड) से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन बनेगा। 74.52 कराेड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

2600 वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग होगी। जिसमें 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे निगम को 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है। कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से ढाई एकड़ में कमर्शियल भवन (जी प्लस टू) बनेगा। इसके लिए भी निगम ने 25 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया था। इस प्रोजेक्ट से निगम को करीब 35 लाख रुपये मासिक आय संभावित है। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को सिगरा व चेतगंज सेनपुरा के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चालू होने के 50 महीने में वसूल होगी लागत
निगम इन कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बाजार दर पर 30 साल की लीज पर देने पर विचार कर रहा है। अनुबंध में समय-समय पर किराया वृद्धि का प्रावधान भी होगा। दोनों प्रोजेक्ट से प्रतिमाह एक करोड़ रुपये से अधिक की आय होगी। इस तरह मात्र 50 महीनों में बॉन्ड की राशि (50 करोड़ रुपये) वसूल हो जाएगी। जबकि, निगम को यह पैसा सात साल बाद लौटाना है। सात साल में निगम को कुल 84 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जून 2026 तक पर होगा शहीद उद्यान पार्क का कायाकल्प
सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। 748.93 लाख रुपये की लागत से लखनऊ की सुदामा कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डर्स की ओर से इसका कायाकल्प किया जा रहा है। इसे 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed