फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   multi story building of varanasi has not car parking

बनारस के 500 मल्टीस्टोरी भवनों में नहीं है पार्किंग, नोटिस की तैयारी

Mon, 04 Sep 2017 05:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 04 Sep 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
multi story building  of varanasi has not car parking
पार्किंग की समस्या - फोटो : Amar ujala
वाराणसी शहर के तकरीबन पांच सौ मल्टीस्टोरी भवनों में पार्किंग की सुविधा नहीं है। वीडीए अब इन भवन स्वामियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। वीडीए की ओर से कराए गए सर्वे के दौरान ऐसे भवनों की संख्या सामने आई है।
विज्ञापन


बता दें पिछले दिनों वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने इसे जोनल स्तर पर सर्वे करने के निर्देश दिए थे। वीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद जोन स्तर पर जोनल अधिकारियोें और अवर अभियंताओं ने अपने इलाके में ऐसे भवनों को सर्वे कर चिह्नित करें।
विज्ञापन


उन्होेंने यह भी निर्देश दिया था कि ऐसे भवनों के सामने पार्किंग बाहर मुख्य मार्ग पर नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में वीडीए ने इनका सर्वे कराया है। अब चिह्नित इन भवनों को वीडीए नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे भवन मालिकों को पार्किंग की व्यवस्था करने, बेसमेंट में बने मालगोदाम को खाली कराने के लिए जल्द नोटिस थमाई जाएगी। दरअसल शहर केज्यादातर मल्टीस्टोरी भवनों में या तो पार्किंग की व्यवस्था नहीं है या फिर वहां बेसमेंट में मॉल भरा हुआ है।

इसके चलते उनके भवन के सामने सड़कों, गलियों में वाहन खड़े होते हैं और जाम लगता है और जिससे आवागमन प्रभावित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed