फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar Ansari Death Mukhtar Ansari Often Complained To Doctor About Stomach Problems

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत मामले में नई बात आई सामने; जब भी डॉक्टर देखने जाते, करता था एक ही शिकायत

Sun, 31 Mar 2024 09:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Mar 2024 09:35 AM IST
सार

Mukhtar Ansari Death Reason: बांदा व चित्रकूट जेल में भी मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक होने के वक्त मुस्लिम बंदियों ने मगफिरत की अल्लाह से दुआ की। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी लंबे समय तक रहा।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death Mukhtar Ansari Often Complained To Doctor About Stomach Problems
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। परिजन इसे स्वाभाविक मौत नहीं मान कर हत्या के आरोप रहे हैं। वहीं सूत्रों से पता चला है कि मुख्तार को पेट की तकलीफ तो थी। उन्होंने बताया कि इस बात की पुष्टि इस बात से भी होती है कि जब भी कोई डॉक्टर उसे देखने जेल जाता था तो वह अपने दोनों हाथ पेट पर रखकर कहता था, इसका कुछ करो डॉक्टर साहब, यह पेट तो लगता है कि जान ही लेकर छोड़ेगा।

विज्ञापन

7.6 फुट की कब्र में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
मुख्तार को शनिवार सुबह 10.40 पर सुपुर्दे खाक किया गया। शुक्रवार रात 1.15 मिनट पर मुख्तार का शव गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक घर ‘फाटक’ पहुंचा था। 9 घंटे शव घर पर रहा। पूरी रात रखे जाने के बाद सुबह छह बजे उसे निकाला गया और परिवार, करीबियों ने आखिरी बार चेहरा देखा। इसके बाद कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में करीब 24 घंटे पहले खोदकर तैयार की गई 7.6 फुट लंबी और पांच फुट गहरी और चौड़ी कब्र में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों ने सुपुर्द-ए-खाक के समय की मगफिरत की दुआ
बांदा व चित्रकूट जेल में भी मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक होने के वक्त मुस्लिम बंदियों ने मगफिरत की अल्लाह से दुआ की। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी लंबे समय तक रहा। वर्ष 2016 में आने के बाद कुछ दिनों के लिए पंजाब गया और फिर वापस बांदा जेल आ गया। जेल के बंदी उसे बेहद पसंद करते थे। वजह थी कि वह रमजान जैसे त्योहार पर गरीब बंदियों की मदद करता था।

विज्ञापन

उमर ने पिता की मूंछों पर दिया आखिरी बार ताव
फाटक से जनाजा उठने से पहले बेटे उमर ने मुख्तार अंसारी की मूंछों पर आखिरी बार ताव दिया। मुख्तार अपनी मूंछों पर ताव देने के लिए मशहूर था। उमर अंसारी बांदा से अपने पिता के शव वाहन के साथ आया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह अपने पिता मुख्तार अंसारी की मूंछों को ताव देता नजर आ रहा है।

पिछले कई दिन से मुख्तार की तबीयत थी खराब
पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात मौत हो गई थी। पिछले कई दिन से मुख्तार की तबीयत खराब चल रही थी। इससे पहले भी जेल से मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद मुख्तार को वापस जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को अचानक फिर से मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन उसे मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की। 

Mukhtar Ansari Death Mukhtar Ansari Often Complained To Doctor About Stomach Problems
वायरल हो रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हुई वायरल
सोशल मीडिया पर मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ अंश वायरल हुए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वायरल रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शॉक और मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन (एमआई) दर्शाया गया है। मेडिकल में शॉक का मतलब ब्लड प्रेशर का कम हो जाना है। एमआई का मतलब हार्ट का एक हिस्सा पीला पड़ जाना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी के हार्ट का लगभग 2x1.5 सेंटीमीटर हिस्सा पीला पड़ गया था। उस पीले हिस्से में ब्लड के क्लाॅट पाए गए थे। इसी से मौत की वजह मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन दिखाई गई है। इसके अलावा आंतें भी फूली मिली हैं। बाएं कान से खून आना भी दिखाया गया है।

मौत की वजह स्पष्ट, जहर के आरोप पर बिसरा प्रिजर्व
मुख्तार अंसारी की मौत का कारण स्पष्ट होने के बावजूद धीमा जहर देने के आरोपों के मद्देनजर बिसरा प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम के पैनल में शामिल डॉक्टरों ने शरीर को पांच आर्गन का बिसरा प्रिजर्व कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस बिसरा को लैब में जांच के लिए भेजेगी।

मृत्यु से पहले मुख्तार के वकील ने प्रशासन पर धीमा जहर देने का लगाया था आरोप
मृत्यु से एक सप्ताह पूर्व माफिया मुख्तार ने अधिवक्ता के जरिए बाराबंकी की एमपीएमएलए कोर्ट में प्रशासन पर धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। इस आरोप के मद्देनजर प्रशासन ने पोस्टमार्टम में मृत्यु की वजह स्पष्ट होने के बावजूद शव का बिसरा प्रिजर्व कराया है। बिसरा प्रिजर्व में शरीर के पांच आर्गन को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पैनल में शामिल डॉक्टरों ने बिसरा को पुलिस को साैंप दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि बिसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा जा रहा है।

जांच के घेरे में आई पोस्टमार्टम से खींची गई तस्वीर
मुख्तार की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उक्त फोटो पोस्टमार्टम हाउस से खींची गई बताई जाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। मगर यह फोटो किसने खींची, किसके लिए और कब खींची। यह अभी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed