फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mukhtar ansari news In five years Varanasi Zone Police seized property worth billions

Mukhtar Ansari: पांच साल में मुख्तार अंसारी की जब्त हुई अरबों की संपत्ति, ब्यौरा देखकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 24 Aug 2022 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमक उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमक उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 Aug 2022 01:42 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर बुलडोजर और छापेमारी की कार्रवाई जारी है। 2017 से 2022 तक की अगर बात करें तो करोड़ों का संपत्ति अभी तक जब्त की गई है। मुख्तार अंसारी के गढ़ मऊ में सबसे अधिक ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण की कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
mukhtar ansari news In five years Varanasi Zone Police seized property worth billions
mukhtar ansari - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के खिलाफ वाराणसी जोन की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। साल 2017 से 15 अगस्त 2022 तक दो अरब 80 करोड़ की संपत्तियों पर बुलडोजर गरजा और एक अरब 82 करोड़ से भी अधिक की धनराशि गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई। मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ में सबसे अधिक ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन


मुख्तार के गढ़ मऊ में सबसे अधिक 16 करोड़ 80 लाख की चल और अचल संपत्ति पर ध्वस्तीकरण और 63 करोड़ 17 लाख की संपत्ति जब्त की गई। गाजीपुर में 11 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चला और इतनी ही धनराशि जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

mukhtar ansari news In five years Varanasi Zone Police seized property worth billions
मिश्र बाजार में छापेमारी के दौरान खड़ी सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में मुख्तार और उसके करीबियों की एक करोड़ 96 लाख मूल्य की संपत्तियों पर बुलडोजर गरजा। शूटरों और गुंडों की फौज रखने वाले मुख्तार और करीबियों का बनारस, मऊ और गाजीपुर में 166 शस्त्र लाइसेंस निलंबित और 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया। 164 असलहे पुलिस की निगरानी में जमा है।

हाल ही में पत्नी आफशा के नाम से होटल और अन्य संपत्तियों को पुुलिस ने ढहाया। उधर, ईडी के छापा से मुख्तार के भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की भी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। दो दिन पूर्व शुक्रवार को गाजीपुर में ही सांसद अफजाल अंसारी का एक फार्म हाउस समेत 12.35 करोड़ की तीन संपत्ति जब्त की गई।

mukhtar ansari news In five years Varanasi Zone Police seized property worth billions
गाजीपुर सांसद की 12 करोड़ 35 लाख की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
जेल में गुर्गे, मुकदमों की बढ़ती गई संख्या
मऊ के पूर्व सदर विधायक मुख्तार के गुर्गों पर चोट करने में पुलिस पीछे नहीं रही। यही नहीं, मुख्तार गिरोह पर मुकदमों की संख्या भी साल दर साल बढ़ती गई। बनारस, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, बलिया में मुख्तार सहित गुर्गों पर 146 मुकदमे दर्ज हुए। जबकि 245 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 66 गुंडों पर कार्रवाई की गई, इसमें 39 जिला बदर किए गए। जबकि मऊ में छह के खिलाफ एनएसए लगाया गया। 

mukhtar ansari news In five years Varanasi Zone Police seized property worth billions
गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
मछली से हर साल 69 करोड़ की रकम पैदा करता था मुख्तार 
पूर्वांचल के बनारस, मऊ, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही सहित अन्य जनपदों में मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की मछली कारोबार पर मजबूत पकड़ थी। चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ मछली कारोबार से मुख्तार व उसके सहयोगियों को सालाना 69 करोड़ 30 लाख की आय होती थी। 
 
जेल में बंद माफिया मुख्तार और उसके करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अवैध धंधे बंद कराने से इन पांच साल में मुख्तार को लगभग दो अरब 54 करोड़ प्रति सालाना की आर्थिक क्षति पहुंची है। -राम कुमार, एडीजी जोन, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed