फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar ansari four associates of Mukhtar gang deposited arms in Malakhana after license canceled in ghazipur up

यूपी: मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ पिछले 24 घंटे में हुई ये बड़ी कार्रवाई

Thu, 16 Jul 2020 10:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar ansari four associates of Mukhtar gang deposited arms in Malakhana after license canceled in ghazipur up
मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मऊ जिले के सदर विधायक मुख्तार अंसारी गैंग और उनके करीबियों के खिलाफ माफिया मुक्त अभियान में जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को मुख्तार अंसारी गैंग के चार सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के उन शस्त्रों को मालखाने में जमा करा दिया है।

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में मुख्तार अंसारी गैंग आईएस-191 से जुड़े चार सहयोगियों/रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस/कारतूसों के भौतिक सत्यापन में अनियमितता के आधार पर प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ने जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी थी। जिलाधिकारी ने 13 जुलाई को शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।
विज्ञापन



इस तरह पिछले 24 घंटों में पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के चार सहयोगियों दुर्गेश कुमार राय, लाजपत राय, सोहराब शाह और कयामुद्दीन खां के शस्त्र मालखाने में जमा कराए हैं। अब तक मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों, सहयोगियों, रिश्तेदारों के 47 शस्त्र लाइसेंस मालखाने में जमा कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गाजीपुर में विधायक मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों, रिश्तेदारों और सहयोगियों के कब्जे से 39.80 करोड़ की सरकारी भूमि मुक्त कराई। साथ ही 33 करीबियों के लाइसेंस निरस्त कर मालखाने में जमा करा दिए गए थे।

इसके साथ ही गाजीपुर में 17 माफियाओं को चिह्नित कर कार्रवाई जारी है। इसमें तीन तस्कर, तीन शराब माफिया एवं शेष आपराधिक माफिया हैं। टॉप टेन और इनामी बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इससे अपराधियों और सहयोगियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed