फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar Ansari Court's hammer on these people's representatives of Purvanchal, Mukhtar Ansari's name tops the

Mukhtar Ansari: पूर्वांचल के इन जनप्रतिनिधियों पर चला अदालत का हथौड़ा, मुख्तार अंसारी का नाम सबसे ऊपर

Tue, 06 Jun 2023 01:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 06 Jun 2023 01:30 PM IST
सार

निजामाबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक और एक बार बसपा सरकार में मंत्री रहे अंगद यादव को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा बीते 28 अप्रैल को सुनाई गई थी।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari Court's hammer on these people's representatives of Purvanchal, Mukhtar Ansari's name tops the
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले पूर्वांचल के कई जनप्रतिनिधि ऐसे हैं, जिनपर दोष सिद्ध हो चुका है। अदालत ने सजा भी सुनाई है। माफिया मुख्तार अंसारी इस सूची में अब सबसे ऊपर है। उसे अब तक छह मामलों में सजा मिली है। इसमें उम्रकैद की भी सजा शामिल है।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री अंगद यादव को मिली है आजीवन कारावास की सजा

निजामाबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक और एक बार बसपा सरकार में मंत्री रहे अंगद यादव को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा बीते 28 अप्रैल को सुनाई गई थी। 19 दिसंबर 2015 को अधिवक्ता राजनरायन सिंह निवासी सम्मोपुर थाना सिधारी टहलने के लिए घर से निकले थे। पल्हनी ब्लाॅक मुख्यालय के सामने पहले हुई हत्या में पूर्व मंत्री अंगद यादव समेत अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन

 

 

Mukhtar Ansari Court's hammer on these people's representatives of Purvanchal, Mukhtar Ansari's name tops the
Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद उमाकांत यादव को हो चुकी है उम्रकैद की सजा

जौनपुर। शाहगंज जंक्शन पर 1995 में हुए जीआरपी सिपाही हत्याकांड मामले में पूर्व सांसद उमाकांत यादव को अगस्त 2022 में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। खुटहन से लगातार तीन बार विधायक रह चुके उमाकांत 2004 लोकसभा चुनाव में उमाकांत जेल में रहते हुए मछलीशहर से बसपा के टिकट पर भाजपा के केसरीनाथ त्रिपाठी को हराया था। इससे पहले 2007 में उमाकांत को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बुलाकर गिरफ्तार कराया था।

आर्म्स एक्ट में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को सजा

ज्ञानपुर (भदोही )। आदेश के बावजूद थाने में असलहा जमा न करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साधना गिरी की अदालत ने अक्तूबर, 2022 में पूर्व विधायक विजय मिश्र को दो साल छह माह की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। वर्ष 2009 में पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। करीब 13 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद एसीजेएम की अदालत ने उसे दो साल छह महीने कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि उक्त सजा में जिला जज की अदालत से उसे राहत मिली है। संपत्ति हड़पने के एक मामले में 2020 से ही विजय मिश्रा जेल में बंद है।

 

 

Mukhtar Ansari Court's hammer on these people's representatives of Purvanchal, Mukhtar Ansari's name tops the
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

सांसद रहे अफजाल को दस साल की सजा मिली

गाजीपुर से बसपा सांसद और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को एमपी- एमएलए कोर्ट ने दस साल की कारावास की सजा सुनाई थी। 29 अप्रैल 2023 को सजा सुनाने के बाद अफजाल की संसद सदस्यता समाप्त हो गई। अदालत ने गैंगस्टर मामले में माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल और उसके भाई अफजाल अंसारी को दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इसमें न्यायालय ने अफजाल अंसारी पर बड़े भाई के दायित्व को नहीं निभाने की तल्ख टिप्पणी भी की थी।

सपा विधायक को मिल चुकी है चार महीने की सजा

आजमगढ़। पूर्व सांसद व वर्तमान में फूलपुर पवई विधानसभा सीट से सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव भी कई मुकदमे जिले में दर्ज है। जिले में दर्ज सभी मुदकमो में अभी सुनवाई चल रही है। जौनपुर में दर्ज एक मुकदमे में इन्हें अभी हाल में ही चार महीने की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed