मुख्तार-अफजाल अंसारी को सजा: विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी, बेटे और भतीजे ने जताई खुशी, जानिए क्या कहा
Mukhtar and Afzal Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल और उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई। गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट में यह फैसला सुनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2007 के गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को 10 साल दस साल की सजा सुनाई गई है। पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसी तरह बसपा सांसद अफजाल अंसारी को चार साल की सजा सुनाई गई और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सजा के ऐलान के साथ ही अफजाल अंसारी की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने की नौबत आ गई है।
एमएपी/एमएलए कोर्ट ने कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद दर्ज हुए गैंगस्टर एक्ट में यह फैसला सुनाया है। अंसारी बंधुओं को मिली सजा पर दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी, बेटे पीयूष और भतीजे आनंद राय ने खुशी जताई है। तीनों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद कहा है।
29 नवंबर 2005 को गाजीपुर के भांवरकोल थाना इलाके के सियाड़ी गांव में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय समेत सात लोगों पर एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहों से लगभग 400 राउंड से ज्यादा फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें: अफजाल की संसद सदस्यता खत्म होगी: 6 बार विधायक और दो बार के सांसद...जानें भाकपा से बसपा तक का सियासी सफर
कोर्ट के फैसले का स्वागत
अंसारी बंधुओं की सजा पर दिवंगत कृष्णानंद राय की पत्नी पूर्व विधायक अलका राय का बयान सामने आया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं न्यायपालिका में विश्वास करती हूं। गुंडों, माफियाओं का राज खत्म हो गया है। वे या तो जेल में रहेंगे, नहीं तो ऊपर चले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: मिट्टी में मिला माफिया मुख्तार का राजनीतिक भविष्य, गुनाह गिनते-गिनते थक जाएंगे
कृष्णानंद राय के भतीजे आनंद राय ने कोर्ट को अपने और पूरे परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया। साथ ही सीएम योगी का भी आभार जताया। कहा कि आज उनकी ही जीरो टॉलरेंस की नीति ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त बनाया है।अब गुंडे माफिया का सफाया हो रहा है। दूसरी सरकारों में बदमाश आतातियों के रूप में काम करते थे। धन उगाही करते थे अब उनका सफाया हो रहा है। ये वो जेल में हैं या आसमान में हैं। यूपी में माफिया राज खत्म होने वाला है।
जिस शिखा को काटा गया, अदालत ने बढ़ाया उसका मान बढ़ाया
दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे पिता की 18 साल पहले हत्या हुई थी लेकिन मुख्तार अंसारी के खिलाफ हमारा संघर्ष 28 वर्षों का है। उन्होंने कहा कि आज का फैसला मेरी मां के लिए बहुत बड़ा दिन है। मेरी मां ने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने जीवन के 30 साल गंवा दिए।