फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mukhtar abbas naqvi says that rahul gandhi handle his legacy

राहुल गांधी के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार, कहा- अपनी विरासत को याद कर रहें राहुल

Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 22 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar abbas naqvi says that rahul gandhi handle his legacy
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी उस विरासत को याद कर रहे हैं, जिस समय उनके परिवार के लोग के लिए देश में ऐसे नारे लगते थे। यह बयान केंद्रीय मंत्री ने एक दिन पूर्व राहुल गांधी की ओर से इशारे-इशारे में दिए गए बयान देश का चौकीदार चोर है, के बाद दिया। 
विज्ञापन


इलाहाबाद कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पत्रकारों के बसपा सुप्रीमो मायावती के मध्य प्रदेश में अलग चुनाव लड़ने के फैसले के सवाल पर कहा कि महागठबंधन का गुब्बारा 2019 तक फूट जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। कांग्रेस अध्यक्ष की तुलना पाइरेटेड लैपटॉप से किया था। कहा था कि पाइरेटेड लैपटाप हमेशा फरेब से भरी और फर्जी बातें ही करता है। केंद्र की मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान की सरकार है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा में कभी नहीं था समाजवाद : पंकज सिंह

Mukhtar abbas naqvi says that rahul gandhi handle his legacy
पंकज सिंह - फोटो : file photo
 केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और भाजपा यूपी के महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि सपा में समाजवाद न पहले था और न अब है। कांग्रेस और सपा का गठबंधन 2017 में यूपी चुनाव में हुआ था। दोनों का क्या हश्र हुआ यह किसी से छुपा नहीं है। पंकज सिंह शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पत्रकारों से रूबरू थे। यहां से वह आजमगढ़ रवाना हो गए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि चाहे जितने लोग, जितनी पार्टियां गठबंधन कर लें उसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि 2014 से भी मजबूत तरीके से 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी। गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की किसी के मिलने या न मिलने से भाजपा की जीत पर कहीं से कोई असर नहीं पड़ेगा।

देश की जनता पीएम के कार्यों से संतुष्ट है। 2019 में उन्हें वोट देकर दोबारा सत्ता की चाबी सौंपेगी। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा है। सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं ने लाभार्थियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद की है। पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। केंद्र व राज्य सरकार मिलकर उत्तर प्रदेश का विकास कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed