{"_id":"5ff495398ebc3e33fd28fadf","slug":"mts-employees-of-bhu-hospital-expressed-protest-memorandum-submitted-due-to-non-payment-of-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से बीएचयू अस्पताल के एमटीएस कर्मचारियों ने जताया विरोध, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से बीएचयू अस्पताल के एमटीएस कर्मचारियों ने जताया विरोध, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Tue, 05 Jan 2021 10:05 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू आईएमएस पर हंगामा करते एमटीएस कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर में सेवा देने वाले मल्टी टॉस्किंग स्टाफ एमटीएस के कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार वेतन की गुहार लगाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एमटीएस ने आईएमएस गेट पर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान आईएमएस निदेशक को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बीएचयू में इस समय करीब 900 एमटीएस अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक ओर जहां समय से तय वेतन नहीं मिल रहा है, वहीं इसमें कटौती भी की जा रही है। आईएमएस निदेशक को लिखे पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि कागज पर तो 16600 रुपये वेतन हैं, लेकिन केवल 12 हजार सात सौ रुपये ही मिल पाया है। इसके अलावा न तो कोई छुट्टी मिल रही है और न ही वेतन मिलने की कोई तारीख तय है।
विज्ञापन
बताया कि कोरोना काल में भी जान जोखिम में डालकर अपनी सेवाएं देने के बाद भी 300 रुपये हर महीने किस मद में काटा जाता है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। कर्मचारियों ने काम का सर्कुलर बनाए जाने, समय से वेतन दिलाने के साथ ही वेतन कटौती पर रोक लगाने की मांग की। उधर, प्रदर्शन की सूचना मिलने पर डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. एमए अंसारी आईएमएस गेट पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन