{"_id":"59ff5c774f1c1b59678b9cc4","slug":"mridula-jayswal-varanasi-bjp-mayor-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मृदुला जायसवाल वाराणसी में भाजपा की मेयर प्रत्याशी घोषित, जन्मदिन से 11 दिन पहले मिला तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदुला जायसवाल वाराणसी में भाजपा की मेयर प्रत्याशी घोषित, जन्मदिन से 11 दिन पहले मिला तोहफा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मेयर प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ परिवार की नजदीकी रिश्ते के रूप में मृदुला जायसवाल को जन्मदिन के 11 दिन पहले भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में तोहफा मिला है। मेयर की सूची को लेकर बीते एक सप्ताह के दावेदारों की सांसें अटकी थीं।
मृदुला के नाम की घोषणा के साथ अटकलों पर विराम लग गया। नाम घोषित होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रदेश मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने खांटी बनारसी और पढ़ी लिखी महिला, नौजवान को मेयर पद पर टिकट दिया है।
शंकर प्रसाद जायसवाल भाजपा के टिकट पर दो बार के सांसद रहे थे। सांसद की मृत्यु के बाद भी जायसवाल का परिवार संघ और भाजपा से जुड़ा रहा। विधानसभा चुनाव में भी परिवार ने टिकट मांगा था लेकिन समीकरण को देखते हुए उन्हें नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
तमाम रस्साकशी को देखते हुए भाजपा ने टिकट के लिए जो गाइडलाइन तय की थीं, उसमें उनकी पुत्रवधु मृदुला जायसवाल को उपयुक्त पाया गया। टिकट मिलने के बाद मृदुला जायसवाल बाबा का आशीर्वाद लेने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की।

भाजपा ने खेला बनिया कार्ड
मृदुला जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
अमूमन महानगर में बनिया वर्ग का दबदबा है। भाजपा ने जायसवाल को टिकट देकर बनिया कार्ड खेला है। उत्तरी, दक्षिणी और कैंट में जायसवाल बिरादरी की संख्या डेढ़ से दो लाख है।
व्यापारी वर्ग को टिकट देने से पार्टी को अपना वोट तो मिलेगा। साथ जायसवालों के अलावा व्यापारियों का भी वोट भरपूर मिलेगा। कांग्रेस ने यादव, भाजपा ने जायसवाल को टिकट दिया है।
चर्चा है कि सपा मौर्य को टिकट देने के मूड में है। ऐसा हुआ तो लड़ाई दिलचस्प होगी। शहर में बनिया वर्ग, यादव और मौर्य जाति के लोगों का दबदबा अच्छा खासा है। जाति के साथ पार्टी अपने वोटबैंक को पाने में कामयाब हुई तो किसी की भी जीत सुनिश्चित होगी।