फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mpact of weather and fog on flights, Mumbai flight delayed by four hours and second Kolkata flight diverted

Varanasi: कोहरे ने थामी हवाई उड़ानों की रफ्तार, मुंबई की फ्लाइट चार घंटे रही लेट तो दूसरी कोलकाता डायवर्ट

Wed, 29 Nov 2023 02:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

मंगलवार को वाराणसी से मुंबई जाने वाला आकासा एयर का विमान क्यूपी 1492 करीब चार घंटे विलंबित रहा। सुबह 9:15 बजे वाराणसी से मुंबई जाने वाले विमान ने दोपहर 1.35 पर उड़ान भरी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइंस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
mpact of weather and fog on flights, Mumbai flight delayed by four hours and second Kolkata flight diverted
आकासा एयर - फोटो : फेसबुक/आकासा एयर

विस्तार

मौसम में खराबी और कोहरे का असर विमानों पर पड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को कोहरे के कारण बंगलूरू से आ रहे विमान को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, आधा दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित रहीं। 25 मिनट से लेकर चार घंटे की देरी से विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इससे परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में कुछ देर के लिए हो हल्ला मचाया। यात्रियों और एयरलाइंस कर्मचारियों में नोकझोंक भी हुई। एक यात्री ने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


मंगलवार को वाराणसी से मुंबई जाने वाला आकासा एयर का विमान क्यूपी 1492 करीब चार घंटे विलंबित रहा। सुबह 9:15 बजे वाराणसी से मुंबई जाने वाले विमान ने दोपहर 1.35 पर उड़ान भरी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइंस कर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। आकासा एयर के अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण विमान विलंबित हुआ। वहीं, सुबह घना कोहरा होने के कारण बंगलूरू से आ रही आकासा एयरलाइंस के विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। मौसम साफ होने के बाद दोपहर 12:50 बजे विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा।
विज्ञापन

ये विमान रहे विलंबित
6ई822 कोलकाता से वाराणसी 50 मिनट

6ई2361 दिल्ली से वाराणसी 1.40 घंटा
6ई6361 दिल्ली-वाराणसी 1.35 घंटा

6ई401 चेन्नई-वाराणसी 25 मिनट
एसजी 322 हैदराबाद-वाराणसी 25 मिनट

एयर इंडिया एक्सप्रेस 934 बंगलूरू 30 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed