पहाड़िया-बेला रोड स्थित एक स्कूल में होली मिलन समारोह में सांसद राज्यसभा साधना सिंह और वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीष सिंह भोला ने भी होली का लुत्फ उठाया। विद्यालय के निदेशक सीमा सिंह के नेतृत्व में सभी ने होली खेली। इसके बाद हास्य कवि सम्मेलन में दमदार बनारसी, नागेश शांडिल्य, डॉ. सुरेश अकेला, प्रशांत बजरंगी, ओंकार शर्मा कश्यप, सादिया एकरा कवियों ने एक से बढ़कर अपनी रचनाएं सुनाईं। सीमा सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में सीबीएसई की कक्षा 11वीं में विज्ञान, वाणिज्य तथा मानविकी संकाय की पढ़ाई शुरू होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य निम्मी चतुर्वेदी, सुभाष सिंह, अभिषेक सिंह, विनय सिंह रहे। पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर बाजार में होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इसमें व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल ‘सपालू’ शुभम सिंह, मुन्ना चौरसिया, बबलू सेठ, रमेश विश्वकर्मा रहे। रामनगर के धोबी घाट पर जिला धोबी घाट बचाओ समिति के रमेश चौधरी, संजय कन्नौजिया, बाली कन्नौजिया, राजू कन्नौजिया ने होली खेली।