{"_id":"5d863b938ebc3e01622a2065","slug":"mp-anupriya-patel-visiting-flood-hit-areas-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा, बाल-बाल बचीं
Sat, 21 Sep 2019 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
इलाकों का दौरा करती सांसद अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल शनिवार को सीखड़ ब्लॉक के पिपराही गांव में हादसे से बाल-बाल बच गईं। स्टीमर से उतरते समय लकड़ी का पटरा फिसल जाने की वजह से वह करीब 20 फीट गहरे पानी में गिर पड़ीं।
विज्ञापन
संयोग था कि दो लोग बांस की रेलिंग बनाकर खड़े थे, जिसे पकड़ कर वह उतर रही थीं, उसी के सहारे झूल गईं। अनुप्रिया पटेल पिपराही गांव में स्टीमर से पहुंची थीं। स्टीमर से उतर कर वे ग्रामीणों के बीच जाना चाहती थीं।
विज्ञापन
इसके लिए स्टीमर से किनारे तक पटरा लगाया गया। बीच की दूरी पटरा के बराबर ही थी। वह बांस पकड़ कर उतर रही थीं। जब आधे हिस्से तक गईं तो दूसरे छोर से पटरा खिसक गया और पूर्व मंत्री पानी में गिर पड़ीं। हालांकि बांस को पकड़े रखा। उसी के सहारे झूल गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
जब वे गिरीं तो सभी दहशत में आ गए। किसी तरह से उनको सुरक्षित स्टीमर पर ले आया गया तो सभी ने राहत की सांस ली।