फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   movement of planets will change for two consecutive days in June

जून में लगातार दो बार दो दिन बदलेगी ग्रहों की चाल, जानें इनके क्या होंगे प्रभाव

Tue, 08 Jun 2021 03:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Jun 2021 03:38 PM IST
सार

सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं, बृहस्पति वक्री होंगे। जून महीने की शुरुआत में मंगल मिथुन से निकलकर अपनी नीचे राशि यानी कर्क में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
movement of planets will change for two consecutive days in June
राशि

विस्तार

जून में पांच ग्रहों की चाल बदलेगी। दो बार दो दिन लगातार ग्रहों की चाल बदलेगी। ग्रहों की उथल-पुथल का असर द्वादश राशियों समेत देश और दुनिया पर पड़ेगा। देश में राजनैतिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा ने बताया कि महीने की शुरुआत में मंगल मिथुन से निकलकर अपनी नीचे राशि यानी कर्क में पहुंचे हैं। इसके बाद वक्री चल रहा बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन को छोड़कर एक राशि पीछे वृष में चला जाएगा। इसके बाद महीने के बीच में सूर्य अपनी शत्रु राशि वृष को छोड़कर मिथुन में आ जाएगा।
विज्ञापन


महीने के आखिरी दिनों में बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इसके अगले ही दिन शुक्र ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क में चला जाएगा। इस तरह ग्रहों की उथल-पुथल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। पं. मिश्र ने बताया कि ग्रहों का शुभ प्रभाव सिंह और कन्या राशि वाले लोगों पर रहेगा। मेष, तुला, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं, वृष, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य मिथुन राशि में (15 जून से 15 जुलाई तक)
शुभ- मेष, सिंह, कन्या, मकर
सामान्य- मिथुन, तुला, धनु और कुंभ
अशुभ- वृष, कर्क, वृश्चिक, मीन

मंगल कर्क राशि में ( 2 जून से 20 जुलाई )
शुभ - वृष, कन्या तुला और कुंभ
सामान्य - वृश्चिक और मीन 
अशुभ - मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु और मकर

बुध- वृष राशि में
शुभ - मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु
सामान्य - वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर
अशुभ - मिथुन, कुंभ और मीन

बृहस्पति- कुंभ राशि में
शुभ-मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर
सामान्य - वृष, कन्या और धनु
अशुभ - कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन

शुक्र- मिथुन राशि में (22 जून तक)
शुभ - कन्या, धनु और मकर
सामान्य - मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ
अशुभ - कर्क, वृश्चिक और मीन

शनि- मकर राशि में
शुभ - सिंह और वृश्चिक
अशुभ - मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन

राहु- पूरे साल वृष राशि में रहेगा
शुभ- धनु और मीन
अशुभ- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ

केतु- पूरे साल वृश्चिक राशि में रहेगा
शुभ - मिथुन और कन्या
अशुभ - मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed