फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother of two children committed suicide by hanging herself

Varanasi News: दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 17 Dec 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mother of two children committed suicide by hanging herself
फोटो...
विज्ञापन

दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर जान दी
- रेवड़ी तालाब इलाके की घटना, भाई ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। रेवड़ी तालाब इलाके में सोमवार को दो बच्चों की मां शालिनी (36) ने अपनी ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। शालिनी के भाई ने ससुराल के लोगों पर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पंचक्रोशी, सारनाथ क्षेत्र के रहने वाले रोहित जायसवाल ने बताया कि उनकी बहन शालिनी की शादी वर्ष 2011 में सुरेश के साथ हुई थी। दोनों के दो बेटे हर्षित (12) और प्रत्यूश (9) हैं। सोमवार को हर्षित और प्रत्यूश स्कूल गए थे। सुरेश लक्सा क्षेत्र स्थित अपने जनरल स्टोर पर गए थे। हर्षित स्कूल से आया और घर का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखने पर पता लगा कि शालिनी साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। रोहित ने कहा कि उनकी बहन को उसके ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को ससुराल के लोगों ने उसके साथ एक बार फिर गालीगलौज करते हुए उसे पति के साथ घर छोड़ कर जाने की बात कही थी। शालिनी उन्हें रोते हुए फोन की थी कि ससुराल के लोग नहीं चाहते हैं कि वह और उसके पति घर में सुकून से रहें। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से पति किडनी की बीमारी से पीड़ित
रोहित ने बताया कि उनकी बहन के पति चार साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी बहन अपने पति के उपचार के लिए उन्हें अकेले लेकर लखनऊ और दिल्ली तक जाती थी। बहनोई के भाई या पिता किसी तरह की मदद नहीं करते थे। बल्कि, उनकी बहन को उल्टे ताना मारा जाता था कि तुम लोग कुछ पैसा लेकर घर छोड़ कर चली जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed