Varanasi: दो बच्चों की मां अपने घर में ही प्रेमी के साथ पकड़ी गई, फिर वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा नहीं था
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो बच्चों की मां पति की अनुपस्थिति में शनिवार रात अपने घर में प्रेमी के साथ पकड़ी गई। विवाहिता के परिजनों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो बच्चों की मां पति की अनुपस्थिति में शनिवार रात अपने घर में प्रेमी के साथ पकड़ी गई। विवाहिता के परिजनों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की। विवाहिता की सूचना पर आई पुलिस ने उसके प्रेमी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, रविवार को विवाहिता का पति मुंबई से आया तो परिजनों ने उसे उसकी पत्नी की करतूत की जानकारी दी। पति ने पत्नी को समझाया तो वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। फिलहाल विवाहिता को उसके मायके भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कोई बड़ा एलान या विरोधियों पर वार, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आज भरेंगे हुंकार
ननिहाल जा रही विवाहिता दो बच्चों के साथ लापता
कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी राजाराम की पुत्री आशा देवी शनिवार की सुबह कुरौली, सारनाथ स्थित अपने ननिहाल जाने के लिए घर से निकली। लेकिन, रास्ते में ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। जब वह ननिहाल नहीं पहुंची तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू किए। कहीं पता नहीं लगने पर आशा देवी के पति जयप्रकाश ने कपसेठी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवाहिता की ससुराल रखौना गांव में है। कपसेठी थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: आयकर अधिकारी बन वसूली करने के आरोपी दरोगा को जेल, चार पुलिसकर्मी हुए थे निलंबित
दुकानदार ने ग्राहक का सिर फोड़ा
भोजूबीर स्थित एक दुकान के दुकानदार ने लकड़ी के बेंट से मारकर रविवार को एक ग्राहक का सिर फोड़ दिया। वहीं, पिंडरा विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ पर एक उपभोक्ता ने मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया। कैंट और फूलपुर थाने की पुलिस दोनों प्रकरण की जांच कर रही है। भोजूबीर निवासी अखिलेश सोनकर ने बताया कि वह दुकान में कूलर का पाइप लेकर गए थे। उन्होंने कटी हुई पाइप दिखाई तो वह कहासुनी करने लगा। कहासुनी के दौरान ही दुकानदार ने लकड़ी के बेंट उठाया और उनकी पिटाई करते हुए उनका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए भिजवा कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पिंडरा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, फूलपुर थाना के रामपुर (सुखदेवपुर) निवासी राकेश पाल ने बताया कि वह कनेक्शन पर लोड की जानकारी लेने के लिए पिंडरा उपकेंद्र गए थे। एसडीओ कहासुनी करने लगे तो वह वीडियो बनाने लगे। इस पर एसडीओ ने उनका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। इस संबंध में एसडीओ संजीव कुमार ने कहा कि उपभोक्ता द्वारा बदतमीजी की जा रही थी। उन्होंने किसी का मोबाइल नहीं तोड़ा है। वहीं, इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक राणावत ने कहा कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से चोरी
न्यू कॉलोनी हिरामनपुर निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के घर में घुसे चोर नकदी चुरा ले गए। इस संबंध में भुगतभोगी ने सारनाथ थाने में तहरीर दी है। गाजीपुर के मूल निवासी राजेंद्र सिंह यादव सारनाथ क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में मकान बनवा कर रहते हैं। शनिवार की रात चोर खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर घर में घुसे और एक बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखे 11 हजार रुपये चुरा ले गए। सूचना देने पर पुलिस के साथ आया डॉग स्क्वॉड घर से आधा किलोमीटर दूर जाकर एक पोखरे के पास रुक गया। पुलिस घर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है।
चोरी की तीन बाइक के साथ तीन किशोर पकड़े गए
लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस ने रविवार को चोरी की तीन बाइक के साथ तीन किशोरों को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को तीनों ने बताया कि वह शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान से मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोल कर चुराते थे। इसके बाद उसे अगल-बगल के जिलों के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को बेच देते थे। तीनों में से एक 15 वर्षीय किशोर के खिलाफ चोरी के आरोप में आठ मुकदमे दर्ज हैं।