फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2024 CM Yogi Rally today in PM Modi constituency varanasi today

Mission 2024: कोई बड़ा एलान या विरोधियों पर वार, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी आज भरेंगे हुंकार

Mon, 26 Jun 2023 09:54 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 09:54 AM IST
सार

केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां बताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे।  रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मिशन-2024 का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन
Mission 2024 CM Yogi Rally today in PM Modi constituency varanasi today
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सियासत की धुरी बन चुकी बनारस की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिशन-2024 का शंखनाद करेंगे। आम चुनाव में यूपी में क्लीन स्वीप के लिए सीएम योगी पहले काशीपुराधिनाथ और काशीपुराधिपति का आशीर्वाद लेकर सियासी रण का शुभारंभ करेंगे। रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज की जनसभा में मुख्यमंत्री योगी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


आम चुनाव 2024 की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से करेंगे। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा में सीएम डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताने के साथ ही जन मानस की नब्ज भी टटोलेंगे।
विज्ञापन


सीएम की जनसभा के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के बाद यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा है और इसके लिए उन्होंने पूर्वांचल के सियासी केंद्र वाराणसी से शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर में महंगाई पर गरमाई सियासत, दर्शन-पूजन के बढ़े दाम का संत समाज ने किया समर्थन

पूर्वांचल के पहले पैक हाउस से लंगड़ा आम और मिर्च को दुबई के लिए करेंगे रवाना

सीएम योगी रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र देंगे। इसके बाद वे करखियांव स्थित पैक हाउस जाएंगे। वहां से बनारसी लंगड़ा आम, मिर्च सहित अन्य उत्पादों को दुबई के लिए रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब तीन बजे वाराणसी के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां से कालभैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। 
ये भी पढ़ें: वाराणसी में आज इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, रूट डायवर्जन देखकर निकलें

जनसभा की तैयारियां पूरी

जनसभा की तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को सभा स्थल का दौरा किया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी तैयारियों की जानकारी ली। जनसभा स्थल पर बनी सभी दीर्घाओं में वाटर कूलर और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था कराई गई है।

सभा स्थल का दौरा करने वालों में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed