फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother of three children married her lover

Varanasi News: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी

Sat, 11 Nov 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mother of three children married her lover
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन बच्चों की मां ने बृहस्पतिवार की देर शाम पति को छोड़ प्रेमी संग परिजनों की मौजूदगी में शिव मंदिर में विवाह कर लिया। इसकी चर्चा ग्रामीणों में दो दिनों से बनी हुई है।
विज्ञापन

देवली गांव निवासी संतोष कुमार की शादी 2001 में मरदह थाना के दुर्गुसी गांव निवासी रिंकू के साथ हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। वर्ष 2020 में रिंकू देवी बच्चों को छोड़कर अपने मायके बिना किसी को बताएं आ गई थी। उस समय पंचगणों के समझाने के बाद उसे फिर ससुराल के लोग घर वापस लेकर आएं। रिंकू बीते छह माह से बच्चाें के साथ मायके में रह रही थी। बीते दो अगस्त को रिंकू माता-पिता को बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसकी जानकारी विवाहिता के पिता ने पति संतोष कुमार दी। मायके और ससुराल पक्ष लोग उसकी तलाश में जुट गए। इस बीच रिंकू अपने प्रेमी नीरज कुमार के साथ जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई। वहां के ग्रामीणों ने जंगीपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जानकारी ससुराल पक्ष और मायके पक्ष को देने के साथ कासिमाबाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में मायके ओर ससुराल पक्ष की सहमती से मऊ जनपद के हलधरपुर थाना के भड़ैली गांव निवासी प्रेमी नीरज कुमार के साथ कोतवाली के सामने पार्क स्थित शिव मंदिर में शादी करा दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी के साथ शादी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed