फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother-in-law threw daughter-in-law from roof in varanasi News

Varanasi: सास ने बहू को छत से फेंका, माता-पिता को भिखारी कहने का विरोध करना पड़ा भारी

Sun, 26 Feb 2023 01:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Feb 2023 01:41 PM IST
सार

वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में झगड़े के दौरान सास ने बहू को छत से नीचे फेंक दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। मामूली विवाद में ऐसी घटना से हर कोई हतप्रभ है।

विज्ञापन
Mother-in-law threw daughter-in-law from roof in varanasi News
महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अर्दली बाजार क्षेत्र में उल्फत बीबी के हाता में रहने वाले एक परिवार की बहू ने अपने मां-बाप को भिखारी कहे जाने का विरोध किया। इस पर सास ने उसे मकान के प्रथम तल से नीचे धकेल दिया। घायल बहू को उपचार के लिए पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ससुर अस्पताल पहुंचे और बहू को अपने साथ घर ले गए। घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


बलिया जिले की एक युवती का विवाह दो साल पहले अर्दली बाजार क्षेत्र में उल्फत बीवी के हाता में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। दोनों की आठ माह की बच्ची है। पति सऊदी अरब में रहता है और पत्नी अपने सास-ससुर के साथ रहती है।
विज्ञापन


आरोप है कि सास अक्सर बहु के मां-बाप को भिखारी कह कर ताना मारती थी। बहु ने शनिवार को सास की बात पर नाराजगी जताते हुए आपत्ति जताई। इससे नाराज सास ने बहू को मकान के प्रथम तल से नीचे धकेल दिया। जमीन पर गिरने के बाद दर्द से कराह रही बहू को पड़ोसी उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने फैंटम दस्ते को मौके पर भेजा, लेकिन बहू और उसके पक्ष से कोई नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चाय-समोसा विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दी

भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा इलाके में रहने वाले आशीष मोदनवाल (30) ने शुक्रवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने भेलूपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई है। आशीष मोदनवाल सुंदरपुर सब्जी मंडी में समोसा और चाय की दुकान खोल रखा था। उसकी पत्नी राधिका अपने बेटे के साथ पिछले तीन साल से मायके में रहती है। पत्नी से अनबन होने के कारण आशीष हमेशा डिप्रेशन में रहता था।

उसके पिता राजेंद्र ने बताया कि रात में आशीष खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर दरवाजा खटखटाया गया लेकिन नहीं खुला। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रमाकांत दूबे ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उन्होंने बताया कि पत्नी के मायके में रहने के कारण युवक अवसादग्रस्त था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

पूर्व छात्र नेता की हत्या के प्रयास के दो आरोपी हिरासत में

कटेसर गांव निवासी पूर्व छात्र नेता जितेंद्र यादव को गोली मारने और उसके चचेरे भाई हरिओम पर जानलेवा हमले के मामले में रामनगर थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर घटना में शामिल उनके आठ अन्य दोस्तों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। गंगा की रेत पर बसाई गई टेंट सिटी के समीप शुक्रवार की शाम युवाओं के दो गुट के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान ही दो राउंड फायरिंग की गई। असलहे से निकली गोली जितेंद्र को लगी थी।

जितेंद्र के साथ मौजूद उसके चचेरे भाई हरिओम पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया गया था। जितेंद्र के पिता वीरेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर सीहाबीह निवासी दिलीप यादव व कोदोपुर निवासी पीयूष सिंह और आठ अज्ञात के खिलाफ रामनगर थाने में हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed