फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother father is very happy after his daughter get gold medal in karate

कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली दिव्यांग बेटी के पिता बोले...

Tue, 19 Dec 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 19 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
mother father is very happy after his daughter get gold medal in karate
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ब्यूटी को किया था सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली दिव्यांग खिलाड़ी ब्यूटी गुप्ता के बेहतरीन प्रदर्शन पर सोमवार को उसके पिता राजेश गुप्ता और मां रीता गुप्ता गदगद नजर आए। रविवार को चैंपियनशिप के समापन पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने ब्यूटी को सम्मानित किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने तो सोचा ही नहीं था कि हमारी बिटिया इतना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और उसे केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान मिलेगा। बिटिया ने आज हमारा सिर पूरे गांव में गर्व से ऊंचा कर दिया है। 
विज्ञापन


तीसरी नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में दिव्यांग ब्यूटी गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रविवार को समापन समारोह के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ब्यूटी गुप्ता को विशेषतौर पर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजातालाब की रहने वाली ब्यूटी गुप्ता जन्म से ही मूक बधिर है। मंत्री ने ब्यूटी के परिवार और बीमारी के बारे में प्रशिक्षकों से जानकारी मांगी थी। मंत्री ने प्रशिक्षकों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा था कि आप लोग मुझसे कार्यालय में संपर्क करें और बच्ची के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।


उन्होंने संकेत दिए थे कि वे ब्यूटी के इलाज के लिए मदद कराएंगी। ब्यूटी के पिता राजेश राजातालाब में दुकान चलाते हैं और मां रीता गुप्ता गृहिणी हैं। राजेश ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होेने के कारण वह ब्यूटी का इलाज नहीं करा सके थे। अब केंद्रीय मंत्री ने उसके बारे में जानकारी मांगी है तो उम्मीद है कि उनकी बेटी का इलाज हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed