फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother died after son death at varanasi

बेटे की मौत का गम नहीं सह सकी मां, टूटी सांस

Mon, 10 Apr 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 10 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
mother died after son death at varanasi
लोहता के धमरिया गांव से जुड़ा मामला
धमरिया निवासी बुनकर अनीसुर्रहमान (32) की मौत का गम उसकी मां शाहजहां (55) बर्दाश्त नहीं कर सकी और रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त है और अनीसुर्रहमान के पिता हाजी फकरुद्दीन और उसकी पत्नी सहीरुन की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन


धमरिया निवासी हाजी फकरुद्दीन का चौथा बेटा अनीसुर्रहमान बीते दिनों अपने परिवार के साथ चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ की दरगाह गया था। चादर चढ़ाने के बाद वापसी के दौरान शनिवार को आगरा में अनीसुर्रहमान के पेट में दर्द उठा।
विज्ञापन


परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शनिवार को ही शव लेकर घर आए और अंतिम संस्कार किया गया। अनीसुर्रहमान की मौत के बाद उसकी मां शाहजहां की भी हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अनीसुर्रहमान के पिता फकरुद्दीन और सहीरुन रोते-रोते अचेत हो जा रहे हैं। बुनकरी का काम कर परिवार का पेट पालने वाला अनीसुर्रहमान अपने पीछे दो मासूम बेटियां शबा और सन्नो को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed