फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother commit suicide in mau with kid jumped in front of train

यूपीः बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत, खुदकुशी को संदिग्ध मान रहे ग्रामीण

Thu, 30 Aug 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ/गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ/गाजीपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mother commit suicide in mau with kid jumped in front of train
उत्तर प्रदेश में मऊ के  मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के पास मऊ शाहगंज रेल मार्ग पर बुधवार की सुबह दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर एक महिला शाहगंज से आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गई। महिला की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसकी बेटी की मौत  जिला अस्पताल में हो गई। 
विज्ञापन


महिला की पहचान  गाजीपुर जिले के  दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कदिलशाहपुर निवासी नीलम के तौर पर हुई। घटना से परिवार सहित ग्रामीण हतप्रभ हैं। घर वालों की मानें तो नीलम ससुराल में खुश थी, फिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है। लोग आत्महत्या को संदिग्ध बता रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मुंशीपुरा ओवर ब्रिज से लगभग 50 मीटर पश्चिम तरफ एक महिला अपनी गोद में डेढ़ साल की बेटी को लेकर रेलवे ट्रैक के पास टहल रही थी। इसी बीच शाहगंज मऊ ट्रैक पर शाहगंज से मऊ आ रही पैसेंजर के सामने 25 वर्षीय महिला बच्ची को लेकर इंजन के आगे कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी ने घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिख जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी।  

आत्महत्या पर इस लिए उठ रहे सवाल

Mother commit suicide in mau with kid jumped in front of train
नीलम के गांव वालों के मन में तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है। अगर उसे आत्महत्या करनी होती तो अपनी बच्ची के साथ यहां भी कर सकती थी, इसके लिए मऊ क्यों जाती ?  नीलम चौहान की शादी वर्ष 2015 में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कदिलशाहपुर गांव निवासी मानसिंह चौहान से हुई थी।

नीलम (25) इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी। पति मानसिंह चौहान ने बताया कि नीलम परिवार में काफी हंसी-खुशी से रहती थी। उसे यहां किसी बात का दु:ख नहीं था। मुझसे उसने ऐसी किसी परेशानी को नहीं बताया था, जिसका मैं समय रहते समाधान कर सकूं। रोज की तरह बुधवार की सुबह पांच बजे वह घर से शौच के लिए अपनी दो साल की बेटी सुरभि के साथ निकली थी।

जब छह बजे तक घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग परेशान हो गए। आस-पास में उसकी खोजबीन करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारियों में भी फोन करके उसके संबंध में पूछा जाने लगा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच मेरी मोबाइल पर मऊ से नीलम के मामा का फोन आया कि नीलम और सुरभि मऊ-आजमगढ़ रेलमार्ग पर मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास कटकर मर गए हैं।

उनकी लाश यहां पड़ी है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हम लोग आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचे। परिवार वालों का कहना था कि नीलम को अगर कोई परेशानी होती और उसने आत्महत्या की सोची होती तो घर से 200 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है।

वह अपनी बच्ची के साथ आत्महत्या करने के लिए 40 किलो मीटर दूर मऊ क्यों जाती। वह परिवार के साथ बहुत खुश थी, फिर क्यों आत्महत्या करेगी ? बताया कि मां और बेटी का अंतिम संस्कार मऊ में ही कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक ससुराल अथवा मायके पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पूरे प्रकरण की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed